कांकेर। सरकारी खाद्यान्न के भंडारण और परिवहन की जिम्मेदारी संभालने वाले छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। जशपुर जिले के कुनकुरी में 22 हजार क्विंटल चावल गायब होने और दंतेवाड़ा जिले के गीदम वेयरहाउस में करीब 30 हजार क्विंटल चावल के रखरखाव को लेकर उठे सवालों के बीच अब कांकेर जिले के करप स्थित वेयरहाउस से सरकारी चावल की गुणवत्ता को लेकर गंभीर मामला सामने आया है।
दरअसल, करप स्थित छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के गोदाम से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सरकारी चावल की बोरियों में कीड़े दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, संबंधित चावल की सप्लाई राइस मिलरों द्वारा किए जाने की बात कही जा रही है। हालांकि, वायरल वीडियो की वास्तविकता, चावल की मात्रा और संबंधित मिलरों की भूमिका की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
मामले की पड़ताल करने और विभाग क�
Kanker, Kanker | Nov 19, 2026