भीलवाड़ा के सेन समाज को मिला धर्मसेवा का अवसर, 16108 तुलसी-शालिग्राम विवाह महोत्सव के लग्न पत्रिका लेकर पहुंचे गढ़बोर चारभुजा
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल
भीलवाड़ा शहर के मेडिसिटी ग्राउंड में आगामी 17 से 20 नवंबर तक आयोजित होने वाले भव्य 16108 तुलसी-शालिग्राम विवाह महोत्सव के अंतर्गत, लाभ पंचमी के पावन अवसर पर *सेन समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति भीलवाड़ा* के सदस्यों को इस ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन के लग्न पत्रिका लेकर मेवाड़ धणी राजाधिराज श्री गढ़बोर चारभुजा नाथजी पहुंचने का सौभाग्य प्राप्त हुआ समिति के मीडिया प्रवक्ता दिनेश सेन ऊपरेड़ा ने बताया कि सेन समाज का 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पूज्य श्री कृष्णतनय जी महाराज एवं आयोजन समिति के साथ गढ़बोर के लिए 35 वाहनों में साज सज्जा ढ़ोल पर नाचते जय कारे के साथ बड़े ही हर्षौल्लास के साथ रवाना हुआ यात्रा के दौरान रास्ते में श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया इसी क्रम में राजसमंद स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर स्थल पर प्रतिनिधिमंडल का भव्य स्वागत व सम्मान किया गया गढ़बोर पहुंचने पर विधि-विधान, वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना हुई। मंदिर के मुख्य सेवक कार्यकारणी समिति को विधिवत लग्न पत्रिका सुपुर्द कर आगामी 19 नवंबर को सायं 5 बजे भीलवाड़ा में भव्य शोभायात्रा सहित बारात लेकर सहित पधारने निमंत्रण दिया गया लग्न पत्रिका देने के पश्चात मंदिर प्रशासन एवं समिति द्वारा सेन बंधुओं का तिलक लगाकर व माला-दुपट्टा ओढ़ाकर आत्मीय सम्मान किया गया लग्न अर्पण के पश्चात लगभग 500 की संख्या में पहुंचे भीलवाड़ा के भक्तगणों के साथ श्री चारभुजानाथ के सामूहिक दर्शन कर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलकामना की गई दर्शन के बाद सभी ने मंदिर परिसर में सामूहिक प्रसाद ग्रहण किया तथा भगवान के जयकारों के साथ भावपूर्ण विदाई लेकर भीलवाड़ा के लिए प्रस्थान किया इस पुनीत धार्मिक कार्य में सेन समाज को सहभागी बनने का अवसर मिलना समस्त सेन समाज भीलवाड़ा के लिए हर्ष एवं गौरव का विषय रहा इस लग्न यात्रा में पूर्व अध्यक्ष बालूलाल सेन (सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार), कोषाध्यक्ष गोपी लाल सेन समेलिया, सुरेश सेन कुंडिया, शंभू सेन गुंडली, राकेश सेन बनेकड़ियाँ, प्रवीण सेन (पत्रकार), राकेश सेन (अध्यापक), आशा सेन, दिलखुश सेन ऊपरेड़ा सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे