Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
आग
Up
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
पटना
Rahulgandhi
dprokatihar
Previous slide
Next slide
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Disaster Management Department Govt. of Bihar #BiharFloodRelief #FloodManagement #samratchoudhary
Katihar, Bihar
| Sep 16, 2026
#biharfloodrelief
#floodmanagement
#samratchoudhary
MORE NEWS
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Disaster Management Department Govt. of Bihar
Katihar, Bihar | Sep 16, 2026
एटीएम चोरी पकड़ने पर भड़का विवाद, चोर ने दांत से काटकर युवक को किया घायल
Katihar, Katihar | Sep 16, 2026
सेवा से संकल्प तक, बदलाव से विकास तक। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक बिहार में आयोजित होने वाला सेवा संकल्प अभियान जनभागीदारी का महाअभियान है। इस अभियान के माध्यम से योजनाओं से बदली जिंदगी की प्रेरक कहानियां सामने आएंगी और बिहार के विकास की नई तस्वीर उभरेगी। #katihar #JanSeva #SevaSankalpAbhiyan #SamratChoudhary
Katihar, Bihar | Sep 16, 2026
. जिला पदाधिकारी कटिहार आशुतोष द्विवेदी के द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा कर राहत कार्यों का लिया जायजा* कटिहार,15 सितंबर 2026 मंगलवार। जिला पदाधिकारी कटिहार आशुतोष द्विवेदी के द्वारा आज कटिहार जिले के प्राणपुर प्रखंड के सहजा पंचायत में बाढ़ से प्रभावित लोगों से मिलकर राहत कार्यों की समीक्षा किया गया । निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा प्रशासन द्वारा संचालित *सामुदायिक रसोई, पशु शिविर, मेडिकल कैंप एवं स्वच्छ पेयजल* व्यवस्था का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है, किसी भी परिवार को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के द्वारा सभी बाढ़ प्रभावित परिवारों तक त्वरित राहत पहुँचाने एवं GR वितरण में तेजी लाया जाएगा इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी कटिहार सदर एवं अन्य वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहें। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कटिहार। Information & Public Relations Department, Government of Bihar @topfans Disaster Management Department Govt. of Bihar #BiharFloodRelief #FloodManagement #relief #katihar #DisasterResponse #
Katihar, Bihar | Sep 15, 2026
17 सितंबर को "आशीर्वाद का दिया" कार्यक्रम का आयोजन कटिहार जिला में किया जाएगा* *माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और समर्पण के 25 साल पूरे होने पर जिला में हजारों दीप होंगे प्रज्ज्वलित* कटिहार, 15 सितंबर 2026, मंगलवार। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने पर कटिहार में भी एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन 17 सितंबर, 2026 दिन गुरुवार को होगा। "आशीर्वाद का दिया" जलाने से संबंधित की जा रही तैयारी की समीक्षात्मक बैठक जिला पदाधिकारी कटिहार आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में सभागार में आहूत की गई । सभागार में जिला स्तरीय पदाधिकारी गण उपस्थित रहें। साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिला के सभी प्रखंडों के सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, सभी स्वास्थ्य केदो के चिकित्सक गण एवं अन्य विभागों के पदाधिकारीगण भी जुड़े रहें। जिला पदाधिकारी ने बैठक में शामिल पदाधिकारीगण को बताया कि इस अवसर पर कटिहार जिले के प्रमुख प्रशासनिक भवन, सांस्कृतिक स्थलों औरन्होंने अन्य महत्वपूर्ण चौक चौराहों जगहों पर "आशीर्वाद का दिया" प्रज्जवलित किया जाएगा। *संध्या में समाहरणालय कटिहार में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।जिसमें जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारीगण, जिले के प्रबुद्धजन आदि सम्मिलित होंगे* । "आशीर्वाद का दिया" कार्यक्रम की तैयारी अपने अंतिम चरण में हैं । इसके लिए व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जा रहा है। जिला पदाधिकारी कटिहार श्री आशुतोष द्विवेदी के नेतृत्व में मुख्य कार्यक्रम समाहरणालय कटिहार में संध्या 5.30 बजे होगा। जहां दीप प्रज्ज्वलित किए जायेंगे। इसके अलावा "आशीर्वाद का दिया" कार्यक्रम के तहत कटिहार नगर के समाहरणालय परिसर के अलावा जिला निबंधन परामर्श केंद्र, जिले के सभी अनुमंडल कार्यालयों, सभी विद्यालयों, सभी प्रखंड कार्यालयों, सभी स्वास्थ्य केंद्रों, सभी पंचायत भवनों, सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सभी नर्सिंग कॉलेज, सभी राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, सभी पंचायत सरकार भवन, सभी ई किसान भवन, सभी सामुदायिक भवन, सभी मनरेगा भवन, सभी आंगनबाड़ी केंद्र, सभी जीविका भवन, सभी प्रमुख टोला क्षेत्र, जीविका कार्यालय पर "आशीर्वाद का दिया" प्रज्जवलित किया जाएगा। जिलाधिकारी कटिहार आशुतोष द्विवेदी द्वारा इसके लिए आवश्यक दिशा -निर्देश जारी कर दिया गया है। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कटिहार । Information & Public Relations Department, Government of Bihar #SevaSankalpAbhiyan #katihar
Katihar, Bihar | Sep 15, 2026
सहयोग शिविर का हुआ आयोजन जनता के बीच प्रशासन सहयोग शिविर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण जिला पदाधिकारी ने किया। कटिहार,15 सितंबर 2026 मंगलवार। आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे 'सहयोग शिविर' का जायजा लेने के लिए जिला पदाधिकारी कटिहार प्राणपुर प्रखंड अंतर्गत पथरवार पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे। *शिविर में पहुंचे जिला पदाधिकारी, सीधे आमजनों से किया संवाद* निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने शिविर में उपस्थित आमजनों से बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों की जानकारी ली। साथ ही प्राप्त आवेदनों के पंजीकरण, संबंधित विभाग को अग्रसारण तथा निष्पादन की प्रक्रिया का जायजा लिया। विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों को संबंधित प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया। जिला पदाधिकारी ने मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ लेते हुए नियमानुसार और निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादित किया जाए। सहयोग शिविर के माध्यम से जिला प्रशासन का प्रयास है कि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े तथा सरकारी सेवाओं एवं शिकायत निवारण की सुविधा पंचायत स्तर पर ही सहज रूप से उपलब्ध हो। पंचायत तक प्रशासन की पहुंच – समस्याओं का समाधान आपके द्वार। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कटिहार। Information & Public Relations Department, Government of Bihar @topfans #SahyogSivir
Katihar, Bihar | Sep 15, 2026
बाढ़ राहत कार्यों की अद्तन जानकारी* कटिहार ,15 सितंबर 2026 मंगलवार। इस वर्ष 2026 की मानसून अवधि के दौरान विगत दिनों कटिहार जिला अंतर्गत गंगा, कोसी, बरांडी एवं कारीकोसी नदियों के जल स्तर में वृद्धि के फलस्वरूप इन नदियों के निकटवर्ती विभिन्न क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हुई। वर्तमान में कुर्सेला, बरारी, अमदाबाद, मनिहारी, मनसाही, समेली तथा प्राणपुर अंचलों के अन्तर्गत कुल 59 ग्राम पंचायत के 607 गाँव एवं 04 नगर पंचायत के 40 वार्डों के कुल-9,39,766 आबादी के बाढ़ प्रभावित होने की सूचना प्राप्त हुई है। आज दिनांक 15.09.2026 को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार सरकार द्वारा बाढ़ से प्रभावित परिवारों को आनुग्रहिक अनुदान (GR) सहायता राशि भुगतान का शुभारम्भ किया गया। आज प्रथम चरण में कटिहार जिलान्तर्गत बाढ़ से प्रभावित अंचलों के कुल 1,33,798 (एक लाख तैतीस हजार सात सौ अंठानवे) परिवारों को 7000/- रुपये प्रति परिवार की दर से आनुग्रहिक अनुदान (GR) की राशि Direct Benefit Transfer (DBT) के माध्यम से सीधे लाभूकों के बैंक खाता में अन्तरित कर दिया गया है, अंचलवार संख्यात्मक विवरणी निम्न है :- अंचल लाभूकों की संख्या भुगतान की गई राशि अमदाबाद 49,233 (7000/-रु० प्रति परिवार) मनिहारी 46,626 32,63,82,000 /- रुपये 34,46,31,000/-रुपये कुर्सेला 16,549 11,58,43,000/- रुपये बरारी 15,751 11,02,57,000/- रुपये मनसाही 1,484 1,03,88,000/- रुपये समेली 4,155 2,90,85,000/- रुपये कुल योग 1,33,798 93,65,86,000/-रुपये अवशेष पात्र प्रभावित परिवारों को भुगतान की कार्रवाई अगले चरण में की जायेगी। जिला प्रशासन, कटिहार के द्वारा बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों के साथ-साथ आवागमन, भोजन, स्वास्थ्य, पशु चिकित्सा, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराया जा रहा है। प्रमुख बाढ़ राहत एवं बचाव व्यवस्थाएँ निम्नांकित हैः- *संचालित कराये जा रहे नावों की व्यवस्थाः-* बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन एवं आवश्यक सामग्रियों की आवाजाही हेतु कुल 142 नाव परिचालित है। साथ ही बरारी अंचल में 02 मोटरबोट का परिचालन किया जा रहा है। अंचलवार *नावों की संख्या निम्नांकित है बरारी में 38 नाव, कुर्सेला में 25 नाव, कोढ़ा में 03 नाव, मनिहारी में 34 नाव, मनसाही में 04 नाव, फलका में 02 नाव अमदाबाद में 18 नाव, प्राणपुर में 17 नाव, समेली में 01 नाव । *सामुदायिक रसोई केन्द्र के माध्यम भोजन की व्यवस्था* - बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों के विस्थापितों एवं जलमग्न घरों में रह रहे परिवारों के लिए अबतक बरारी अंचल अन्तर्गत 70 रसोई केन्द्र में 9,13,973 कुर्सेला अंचल अन्तर्गत 68 रसोई केन्द्र में 6,59,794; मनिहारी अंचल अन्तर्गत 134 रसोई केन्द्र में 12,18,925 अमदाबाद अंचल अन्तर्गत 116 रसोई केन्द्र में 14,47,919; मनसाही अंचल अन्तर्गत 06 रसोई केन्द्र में 44,587; समेली अंचल अन्तर्गत 18 रसोई केन्द्र में 84,655 तथा प्राणपुर अंचल अन्तर्गत 39 रसोई केन्द्र में 1,23,111; कुल 451 सामुदायिक रसोई केन्द्रों के माध्यम से 44,92,964 बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों को भोजन कराया गया है। इसके अलावे प्रभावितों के बीच अबतक कुल 410 सूखा राशन पैकेट वितरण किया गया है। *संचालित मानव चिकित्सा शिविर-* बाढ़ से प्रभावित हुए क्षेत्रों के प्रभावित व्यक्तियों को स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने के निमित्त अबतक बरारी अन्तर्गत 96, अमदाबाद अन्तर्गत 49, कुर्सेला अन्तर्गत 60, मनिहारी अन्तर्गत 101, समेली अन्तर्गत 11, मनसाही अन्तर्गत 22 एवं प्राणपुर अन्तर्गत 08 कुल 347 संचालित स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से अबतक लगभग 24,060 व्यक्तियों का ईलाज किया जा चुका है। साथ ही कुल 439 किग्रा० ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव एवं कुल 6930 हैलोजेन टैबलेट का वितरण किया गया है। इसके अलावे आज मनिहारी एवं अमदाबाद में 01-01, कुल 02 बोट एम्बुलेन्स संचालित है। *पशु चिकित्सा शिविर एवं पशुचारा की व्यवस्था* - बाढ़ प्रभावित पशुओं के उपचार हेतु बरारी अन्तर्गत 01 (मोहनाचाँदपुर), कुर्सेला अन्तर्गत 01 (रेलवे माल गोदाम), मनिहारी अन्तर्गत 01 (नारायणपुर पंचायत भवन) तथा अमदाबाद अन्तर्गत 01 (चौकिया पहाड़पुर), कुल 04 पशु चिकित्सा शिविर संचालित कर पशु चिकित्सा की व्यवस्था की गई है। मनसाही अन्तर्गत मोबाईल भेटनरी यूनिट द्वारा 09 पशुओं का ईलाज हुआ है। अबतक संचालित किये गए 49 शिविरों के माध्यम से कुल 5646 पशुओं का इलाज किया गया। इसके आलावे वैसे सभी स्थल जहाँ लोग बाढ़ से विस्थापित होकर अपने मवेशी के साथ आ गए है ऐसे स्थानों पर यथा बरारी अन्तर्गत 113.60 क्वींटल, कुर्सेला अन्तर्गत 240.10 क्वींटल, मनिहारी अन्तर्गत 189.10 क्वींटल तथा अमदाबाद अन्तर्गत 118.40 क्वींटल अबतक कुल 661.20 क्वींटल (गेंहूँ का भूसा) वितरण किया जा चुका है। *पॉलीथीन शीट्स वितरित -* बाढ़ से प्रभावित एवं विस्थापित परिवारों के बीच आवश्यकतानुसार पॉलीथीन शीट्स का वितरण कार्य लगातार जारी है। अंचलवार आँकड़ा इस प्रकार बरारी अन्तर्गत 7880, कुर्सेला अन्तर्गत में 8960, मनिहारी अन्तर्गत 28200, अमदाबाद अन्तर्गत 20000, मनसाही अन्तर्गत 2625, प्राणपुर अन्तर्गत 6950 एवं समेली अन्तर्गत 1450, अबतक कुल 76,065 नग पॉलीथीन शीटस प्रभावितों के बीच वितरित किया जा चुका है। *पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था* बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल एवं शौचालय की उपलब्धता लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, कटिहार के माध्यम से सुनिश्चित की जा रही है। अबतक कुल 184 चापाकल एवं 206 शौचालय अधिष्ठापन किया जा चुका है, अंचलवार स्थिति निम्नांकित है :- अंचल चापाकल शौचालय (अस्थायी) बरारी 98 115 कुर्सेला 34 20 05 00 प्राणपुर मनिहारी 23 44 अमदाबाद 24 27 कृषि प्रभावित क्षेत्र जिलान्तर्गत नदियों के जलस्तर में हुई वृद्धि के फलस्वरूप सात अंचलों के कृषि क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित हुए है। अनुमानित प्रभावित कृषि क्षेत्र की अंचलवार स्थिति-बरारी अन्तर्गत 2274 हेक्टेयर, कुर्सेला अन्तर्गत 207 हेक्टेयर, मनसाही अन्तर्गत 103 हेक्टेयर, प्राणपुर अन्तर्गत 841 हेक्टेयर, समेली अन्तर्गत 91 हेक्टेयर, मनिहारी अन्तर्गत 1467 हेक्टेयर तथा अमदाबाद अन्तर्गत 1758 हेक्टेयर, कुल अनुमानित प्रभावित रकवा 6741 हेक्टेयर है, जिसमें मुख्यतः धान, जूट, मक्का, केला एवं सब्जी की फसलें आच्छादित थी। जिला आपातकालीन संचालन केन्द्र (DEOC) - जिलान्तर्गत किसी भी प्रकार की आपदा संबंधी त्वरित सूचना संग्रहण, समन्वयन एवं सहायता हेतु जिला आपातकालीन संचालन केन्द्र (DEOC) - सह-नियंत्रण कक्ष 24X7 के आधार पर पालीवार कार्यरत है। प्राप्त सूचना / शिकायत / जानकारी के आलोक में संबंधित पदाधिकारियों को तत्काल अवगत कराया जा रहा है एवं पजी भी संधारित है :- दूरभाष संख्या: 06452-239025, 239026, 242400 ईमेल आई०डी०: deoc-katihar@bihar.gov.in जिला प्रशासन, कटिहार की अपील - बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के नागरिकों से अपील है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करें, अनावश्यक रूप से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन न करे तथा किसी प्रकार की आपदा संबंधी सूचना अथवा आवश्यकता होने पर तत्काल जिला आपातकालीन संचालन केन्द्र (DEOC) - सह-नियंत्रण कक्ष से सम्पर्क करें। जिला प्रशासन, कटिहार द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा आवश्यकता के अनुरूप राहत एवं बचाव कार्यों का विस्तार किया जा रहा है। *** "आपदा नहीं हो भारी, यदि पूरी हो तैयारी" *** जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कटिहार। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Disaster Management Department Govt. of Bihar #BiharFloodRelief #FloodManagement #relief #katihar #DisasterResponse #कटिहार
Katihar, Bihar | Sep 15, 2026
17 सितंबर को "आशीर्वाद का दिया" कार्यक्रम का आयोजन कटिहार जिला में किया जाएगा* *माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और समर्पण के 25 साल पूरे होने पर जिला में हजारों दीप होंगे प्रज्ज्वलित* कटिहार, 15 सितंबर 2026, मंगलवार। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने पर कटिहार में भी एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन 17 सितंबर, 2026 दिन गुरुवार को होगा। "आशीर्वाद का दिया" जलाने से संबंधित की जा रही तैयारी की समीक्षात्मक बैठक जिला पदाधिकारी कटिहार आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में सभागार में आहूत की गई । सभागार में जिला स्तरीय पदाधिकारी गण उपस्थित रहें। साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिला के सभी प्रखंडों के सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, सभी स्वास्थ्य केदो के चिकित्सक गण एवं अन्य विभागों के पदाधिकारीगण भी जुड़े रहें। जिला पदाधिकारी ने बैठक में शामिल पदाधिकारीगण को बताया कि इस अवसर पर कटिहार जिले के प्रमुख प्रशासनिक भवन, सांस्कृतिक स्थलों औरन्होंने अन्य महत्वपूर्ण चौक चौराहों जगहों पर "आशीर्वाद का दिया" प्रज्जवलित किया जाएगा। *संध्या में समाहरणालय कटिहार में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।जिसमें जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारीगण, जिले के प्रबुद्धजन आदि सम्मिलित होंगे* । "आशीर्वाद का दिया" कार्यक्रम की तैयारी अपने अंतिम चरण में हैं । इसके लिए व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जा रहा है। जिला पदाधिकारी कटिहार श्री आशुतोष द्विवेदी के नेतृत्व में मुख्य कार्यक्रम समाहरणालय कटिहार में संध्या 5.30 बजे होगा। जहां दीप प्रज्ज्वलित किए जायेंगे। इसके अलावा "आशीर्वाद का दिया" कार्यक्रम के तहत कटिहार नगर के समाहरणालय परिसर के अलावा जिला निबंधन परामर्श केंद्र, जिले के सभी अनुमंडल कार्यालयों, सभी विद्यालयों, सभी प्रखंड कार्यालयों, सभी स्वास्थ्य केंद्रों, सभी पंचायत भवनों, सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सभी नर्सिंग कॉलेज, सभी राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, सभी पंचायत सरकार भवन, सभी ई किसान भवन, सभी सामुदायिक भवन, सभी मनरेगा भवन, सभी आंगनबाड़ी केंद्र, सभी जीविका भवन, सभी प्रमुख टोला क्षेत्र, जीविका कार्यालय एवं अन्य सभी सरकारी भवन पर "आशीर्वाद का दिया" प्रज्जवलित किया जाएगा। जिलाधिकारी कटिहार आशुतोष द्विवेदी द्वारा इसके लिए आवश्यक दिशा -निर्देश जारी कर दिया गया है। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कटिहार । Information & Public Relations Department, Government of Bihar @topfans #SevaSankalpAbhiyan
Katihar, Bihar | Sep 15, 2026