Public App Logo
Profile Picture

Katihar District Administration

@dprokatihar
847Followers
3Following
जिलाधिकारी ने कोढ़ा प्रखंड के कन्या उच्च विद्यालय (+2) का किया निरीक्षण 

*"बेटियों की शिक्षा ही जिले के विकास की असली नींव है" - जिलाधिकारी*

*कटिहार:18 नवंबर 2026* 

*जिला पदाधिकारी, कटिहार श्री आशुतोष द्विवेदी, भा.प्र.से.* ने आज दिनांक *18 नवंबर 2026* को कोढ़ा प्रखंड स्थित *कन्या उच्च विद्यालय (+2), कोढ़ा* का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, आधारभूत संरचना एवं छात्राओं की उपस्थिति की विस्तार से समीक्षा की।

*निरीक्षण के मुख्य बिंदु:*

*1. कक्षाओं का निरीक्षण एवं छात्राओं से संवाद:*

जिलाधिकारी ने कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं एवं 12वीं की कक्षाओं में जाकर छात्राओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने छात्राओं से विज्ञान, गणित एवं अंग्रेजी विषयों के सवाल पूछे और उनकी पढ़ाई, लक्ष्य एवं भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ने, मोबाइल का सदुपयोग करने एवं आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं ने भी जिलाधिकारी के समक्ष अपनी समस्याएं खुलकर रखीं।

*2. उपस्थिति एवं शैक्षणिक व्यवस्था की समीक्षा:*

जिलाधिकारी ने उपस्थिति पंजी, शिक्षकों की उपस्थिति एवं पाठ्यक्रम की प्रगति की जांच की। उन्होंने प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया कि शत-प्रतिशत छात्राओं की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए और कमजोर छात्राओं के लिए विशेष कक्षाएं संचालित की जाएं।

उन्होंने पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशाला एवं कंप्यूटर कक्ष का भी निरीक्षण किया और उसे और अधिक क्रियाशील बनाने का निर्देश दिया।

*3. आधारभूत संरचना का जायजा:*

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय भवन, शौचालय, पेयजल, खेल मैदान एवं चहारदीवारी का जायजा लिया। शौचालय एवं पेयजल व्यवस्था में कमी पाए जाने पर उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता को तत्काल मरम्मत कराने का निर्देश दिया।

उन्होंने विद्यालय परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने से संबंधित योजना के गुणवत्ता की भी जांच की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा - *"कन्या विद्यालय में बेटियों की शिक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। बेटियां पढ़ेंगी तो पूरा समाज आगे बढ़ेगा। विद्यालय में शिक्षकों की कमी, पुस्तकों की कमी या किसी भी प्रकार की आधारभूत सुविधा की कमी नहीं होने दी जाएगी। जिला प्रशासन का संकल्प है कि कोढ़ा की हर बेटी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले और वह आत्मनिर्भर बने।"*

उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि विद्यालय में रिक्त शिक्षकों के पदों को जल्द भरा जाए एवं विद्यालय में स्मार्ट क्लास की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

निरीक्षण के दौरान अपने अनुमंडल पदाधिकारी, कटिहार, प्रखंड विकास पदाधिकारी कोढ़ा,, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहें।
 
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, 
कटिहार।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar <nis:link nis:type=tag nis:id=katihar nis:value=katihar nis:enabled=true nis:link/>
‘संकल्प संध्या’ से शिक्षा को मिलेगी नई दिशा!

जिलाधिकारी श्री आशुतोष द्विवेदी द्वारा हरिशंकर नायक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कटिहार में रेमेडियल कक्षाओं का शुभारंभ किया गया। इस पहल के तहत कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, कंप्यूटर साइंस एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की अतिरिक्त शिक्षा दी जाएगी।

विद्यार्थियों की शैक्षणिक कमजोरियों को दूर कर उनकी समझ और अधिगम क्षमता को बेहतर बनाना ही इस पहल का उद्देश्य है।

सशक्त शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य!

<nis:link nis:type=tag nis:id=katihar nis:value=Katihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sankalpsandhya nis:value=SankalpSandhya nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=education nis:value=Education nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=Bihar nis:enabled=true nis:link/>
हसनगंज प्रखंड में विकास कार्यों को गति देने एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी श्री आशुतोष द्विवेदी ने निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) एवं थाना भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं संवेदकों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए।

बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और सुदृढ़ कानून-व्यवस्था, प्रशासन की प्राथमिकता!

<nis:link nis:type=tag nis:id=katihar nis:value=Katihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=Bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=districtadministration nis:value=DistrictAdministration nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=developmentworks nis:value=DevelopmentWorks nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dmkatihar nis:value=DMKatihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=publicservice nis:value=PublicService nis:enabled=true nis:link/>
आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए अब प्रशासन पहुंच रहा है आपके द्वार!

बरारी प्रखंड की सकरैली पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में जिला पदाधिकारी, कटिहार श्री आशुतोष द्विवेदी ने पहुंचकर शिविर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया एवं आमजनों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल, स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई। साथ ही पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा में निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

पंचायत तक प्रशासन की पहुंच – समस्याओं का समाधान आपके द्वार!

<nis:link nis:type=tag nis:id=katihar nis:value=Katihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sahyogshivir nis:value=SahyogShivir nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=katiharadministration nis:value=KatiharAdministration nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihargovernment nis:value=BiharGovernment nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=publicservice nis:value=PublicService nis:enabled=true nis:link/>
Information & Public Relations Department, Government of Bihar <nis:link nis:type=tag nis:id=katihar nis:value=katihar nis:enabled=true nis:link/>
Information & Public Relations Department, Government of Bihar <nis:link nis:type=tag nis:id=katihar nis:value=katihar nis:enabled=true nis:link/>
Information & Public Relations Department, Government of Bihar <nis:link nis:type=tag nis:id=katihar nis:value=katihar nis:enabled=true nis:link/>
Information & Public Relations Department, Government of Bihar <nis:link nis:type=tag nis:id=dmkatihar nis:value=dmkatihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=katihar nis:value=katihar nis:enabled=true nis:link/>
Information & Public Relations Department, Government of Bihar <nis:link nis:type=tag nis:id=katihar nis:value=katihar nis:enabled=true nis:link/>
Information & Public Relations Department, Government of Bihar <nis:link nis:type=tag nis:id=katihar nis:value=katihar nis:enabled=true nis:link/>
Information & Public Relations Department, Government of Bihar <nis:link nis:type=tag nis:id=katihar nis:value=katihar nis:enabled=true nis:link/>
Information & Public Relations Department, Government of Bihar <nis:link nis:type=tag nis:id=katihar nis:value=katihar nis:enabled=true nis:link/>
Information & Public Relations Department, Government of Bihar <nis:link nis:type=tag nis:id=katihar nis:value=katihar nis:enabled=true nis:link/>
Video 13
Information & Public Relations Department, Government of Bihar <nis:link nis:type=tag nis:id=katihar nis:value=katihar nis:enabled=true nis:link/>
Information & Public Relations Department, Government of Bihar <nis:link nis:type=tag nis:id=katihar nis:value=katihar nis:enabled=true nis:link/>
Information & Public Relations Department, Government of Bihar <nis:link nis:type=tag nis:id=katihar nis:value=katihar nis:enabled=true nis:link/>
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=katihar nis:value=katihar nis:enabled=true nis:link/>
Information & Public Relations Department, Government of Bihar <nis:link nis:type=tag nis:id=katihar nis:value=katihar nis:enabled=true nis:link/>
जिलाधिकारी ने हसनगंज प्रखंड में निर्माणाधीन सीएचसी एवं थाना भवन का किया निरीक्षण* 

*"गुणवत्ता में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय पर पूरा करें निर्माण कार्य" - जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश*

*कटिहार:17 नवंबर 2026 

* *जिला पदाधिकारी, कटिहार श्री आशुतोष द्विवेदी, भा.प्र.से.* ने आज हसनगंज प्रखंड का दौरा कर निर्माणाधीन *सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हसनगंज* एवं *थाना हसनगंज* के निर्माणाधीन भवन का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं समय-सीमा की विस्तार से समीक्षा की।

*निरीक्षण की मुख्य बिंदु:*

*1. निर्माणाधीन सीएचसी हसनगंज का निरीक्षण:*
जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम निर्माणाधीन सीएचसी भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने भवन के ओपीडी, वार्ड, लेबर रूम, ऑपरेशन थियेटर, दवा भंडार एवं डॉक्टर आवास के निर्माण कार्य को देखा।

उन्होंने कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग एवं संवेदक को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग हो और निर्धारित समय-सीमा के अंदर कार्य पूर्ण किया जाए, ताकि हसनगंज की जनता को जल्द से जल्द बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।

निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर प्लास्टर एवं फिनिशिंग कार्य में कमी पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए उसे तुरंत ठीक करने का निर्देश दिया।

*2. निर्माणाधीन थाना हसनगंज भवन का निरीक्षण:*
इसके उपरांत जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन थाना हसनगंज भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना प्रभारी कक्ष, हाजत, बैरक, रिकॉर्ड रूम, साइबर सेल एवं महिला हेल्प डेस्क के निर्माण की प्रगति देखी।

उन्होंने कहा कि नया थाना भवन आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली और अधिक पारदर्शी एवं जनोन्मुख होगी। उन्होंने संवेदक को दिसंबर 2026 तक भवन का निर्माण कार्य पूर्ण कर हैंडओवर करने का सख्त निर्देश दिया।

*3. मौके पर दिए निर्देश:*
- निर्माण कार्य में गुणवत्तापूर्ण सामग्री का ही उपयोग हो, समय-समय पर इसकी जांच की जाए।
- निर्माण स्थल पर श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
- सीएचसी परिसर में पेयजल, शौचालय एवं पार्किंग की समुचित व्यवस्था हो।
- कार्य में विलंब होने पर संवेदक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा - *"सीएचसी और थाना दोनों ही जनसेवा से जुड़े महत्वपूर्ण संस्थान हैं। इनके निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनता को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा और सुरक्षित वातावरण देना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।"*

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, कटिहार सदर, प्रखंड विकास पदाधिकारी हसनगंज, अंचल अधिकारी हसनगंज, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष हसनगंज उपस्थित रहें।
  
*जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कटिहार*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar <nis:link nis:type=tag nis:id=katihar nis:value=katihar nis:enabled=true nis:link/>
बरारी प्रखंड के सकरैली पंचायत में सहयोग शिविर का हुआ आयोजन* 
 *आम जनता के बीच पहुंचा प्रशासन*  

 *सहयोग शिविर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण जिला पदाधिकारी कटिहार आशुतोष द्विवेदी ने किया* ।

 *सहयोग शिविर का शुभारंभ जिला पदाधिकारी, कटिहार एवं माननीय जनप्रतिनिधि गण के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया* 

कटिहार, 17 नवंबर 2026 मंगलवार।

आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे 'सहयोग शिविर' का जायजा लेने के लिए जिला पदाधिकारी, कटिहार आशुतोष द्विवेदी बरारी प्रखंड अंतर्गत सकरैली पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में पहुंचे।

 *शिविर में पहुंचे जिला पदाधिकारी ने सीधे आमजनों से किया संवाद* 

 *जिला पदाधिकारी ने अपने संवाद में सकरैली पंचायत की जनता को जागरूक बताया।* 

 *निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने शिविर में उपस्थित आमजनों से बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों की जानकारी ली।* 

 *साथ ही प्राप्त आवेदनों के पंजीकरण, संबंधित विभाग को अग्रसारण तथा निष्पादन की प्रक्रिया का जायजा लिया* ।

सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों के योजनाओं को प्रदर्शित करने वाले स्टॉल भी लगाए गए थे। ताकि आमजन संबंधित विभागों की योजनाओं की जानकारी विस्तार रूप से ले सके।

सहयोग शिविर में मेडिकल कैंप लगाकर आमजनों का स्वास्थ्य जांच एवं दवाई का विवरण किया गया।

जिला पदाधिकारी, कटिहार  एवं विशेष कार्य पदाधिकारी के द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित आच्छादित लोगों को संबंधित प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया।

जिला पदाधिकारी ने मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ लेते हुए नियमानुसार और निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादित किया जाए। सबों से धैर्य पूर्वक अपनी-अपनी समस्याओं को स्थानीय पदाधिकारीगणों के सामने रखने का अनुरोध जिला पदाधिकारी के द्वारा किया गया। ताकि सभी समस्याओं का समाधान किया जा सके।

सहयोग शिविर में जिला पदाधिकारी एवं विशेष कार्य पदाधिकारी ने विभिन्न योजनाओं से संबंधित परिवादकर्ताओं को प्रमाण पत्र सौंप कर लाभान्वित किया।

सहयोग शिविर में जिला स्तरीय पदाधिकारीगण एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी गण के साथ विभिन्न कमी गण उपस्थित रहें।

सहयोग शिविर के माध्यम से जिला प्रशासन का प्रयास है कि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े तथा सरकारी सेवाओं एवं शिकायत निवारण की सुविधा पंचायत स्तर पर ही सहज रूप से उपलब्ध हो।

 *पंचायत तक प्रशासन की पहुंच – समस्याओं का समाधान आपके द्वार।* 

जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कटिहार।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar <nis:link nis:type=tag nis:id=katihar nis:value=katihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sahyogsivir nis:value=Sahyogsivir nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=samrat4bjp nis:value=samrat4bjp nis:enabled=true nis:link/>
कटिहार जिले के हरिशंकर नायक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ‘संकल्प संध्या’ के तहत रेमेडियल कक्षाओं का शुभारंभ जिला पदाधिकारी, कटिहार श्री आशुतोष द्विवेदी के द्वारा किया गया।

कटिहार, दिनांक 17 नवंबर 2026।

शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर एवं अधिगम क्षमता में सुधार लाने के उद्देश्य से कटिहार जिले के हरिशंकर नायक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उच्च विद्यालय, कटिहार में ‘संकल्प संध्या’ कार्यक्रम के अंतर्गत रेमेडियल कक्षाओं (Remedial Classes) का शुभारंभ किया गया।

इस कार्यक्रम के तहत कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं, विशेषकर शैक्षणिक रूप से कमजोर एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को अतिरिक्त शैक्षणिक सहायता प्रदान की जाएगी।

 इसके माध्यम से विद्यार्थियों के अधिगम स्तर का आकलन कर उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन सुनिश्चित किया जाएगा।

रेमेडियल कक्षाओं का संचालन दिनांक 17 नवंबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक प्रतिदिन संध्या 05:00 बजे से 07:30 बजे तक किया जाएगा। 

इसमें अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, कंप्यूटर साइंस एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे महत्वपूर्ण विषयों की पढ़ाई कराई जाएगी।

कार्यक्रम के प्रथम दिन हरिशंकर नायक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संबंधित विषयों के शिक्षकों के साथ कुल 55 छात्र छात्राओं ने उपस्थित होकर पठन-पाठन कार्य में भाग लिया।

‘संकल्प संध्या’ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की विषयगत समझ को मजबूत करना, उनकी शैक्षणिक कमजोरियों को दूर करना, अधिगम स्तर में सुधार करना तथा उन्हें आगामी परीक्षाओं के लिए बेहतर ढंग से तैयार करना है।

जिला प्रशासन , कटिहार एवं शिक्षा विभाग द्वारा अभिभावकों से अपील की जाती है कि वे अपने बच्चों को इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक पहल से जोड़ने के लिए प्रेरित करें, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी इसका लाभ उठा सकें।

जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी,
 कटिहार।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department <nis:link nis:type=tag nis:id=katihar nis:value=katihar nis:enabled=true nis:link/>
Information & Public Relations Department, Government of Bihar <nis:link nis:type=tag nis:id=katihar nis:value=katihar nis:enabled=true nis:link/>
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Samrat Choudhary Katihar Police
Information & Public Relations Department, Government of Bihar <nis:link nis:type=tag nis:id=katihar nis:value=katihar nis:enabled=true nis:link/>