. जिला पदाधिकारी कटिहार आशुतोष द्विवेदी के द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा कर राहत कार्यों का लिया जायजा*
कटिहार,15 सितंबर 2026 मंगलवार।
जिला पदाधिकारी कटिहार आशुतोष द्विवेदी के द्वारा आज कटिहार जिले के प्राणपुर प्रखंड के सहजा पंचायत में बाढ़ से प्रभावित लोगों से मिलकर राहत कार्यों की समीक्षा किया गया ।
निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा प्रशासन द्वारा संचालित *सामुदायिक रसोई, पशु शिविर, मेडिकल कैंप एवं स्वच्छ पेयजल* व्यवस्था का जायजा लिया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है, किसी भी परिवार को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के द्वारा सभी बाढ़ प्रभावित परिवारों तक त्वरित राहत पहुँचाने एवं GR वितरण में तेजी लाया जाएगा
इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी कटिहार सदर एवं अन्य वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहें।
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,
कटिहार।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @topfans Disaster Management Department Govt. of Bihar #BiharFloodRelief #FloodManagement #relief #katihar #DisasterResponse #
Katihar, Bihar | Sep 15, 2026