17 सितंबर को "आशीर्वाद का दिया" कार्यक्रम का आयोजन कटिहार जिला में किया जाएगा*
*माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और समर्पण के 25 साल पूरे होने पर जिला में हजारों दीप होंगे प्रज्ज्वलित*
कटिहार, 15 सितंबर 2026, मंगलवार।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने पर कटिहार में भी एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन 17 सितंबर, 2026 दिन गुरुवार को होगा।
"आशीर्वाद का दिया" जलाने से संबंधित की जा रही तैयारी की समीक्षात्मक बैठक जिला पदाधिकारी कटिहार आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में सभागार में आहूत की गई ।
सभागार में जिला स्तरीय पदाधिकारी गण उपस्थित रहें। साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिला के सभी प्रखंडों के सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, सभी स्वास्थ्य केदो के चिकित्सक गण एवं अन्य विभागों के पदाधिकारीगण भी जुड़े रहें।
जिला पदाधिकारी ने बैठक में शामिल पदाधिकारीगण को बताया कि इस अवसर पर कटिहार जिले के प्रमुख प्रशासनिक भवन, सांस्कृतिक स्थलों औरन्होंने अन्य महत्वपूर्ण चौक चौराहों जगहों पर "आशीर्वाद का दिया" प्रज्जवलित किया जाएगा।
*संध्या में समाहरणालय कटिहार में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।जिसमें जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारीगण, जिले के प्रबुद्धजन आदि सम्मिलित होंगे* ।
"आशीर्वाद का दिया" कार्यक्रम की तैयारी अपने अंतिम चरण में हैं । इसके लिए व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जा रहा है।
जिला पदाधिकारी कटिहार श्री आशुतोष द्विवेदी के नेतृत्व में मुख्य कार्यक्रम समाहरणालय कटिहार में संध्या 5.30 बजे होगा। जहां दीप प्रज्ज्वलित किए जायेंगे।
इसके अलावा "आशीर्वाद का दिया" कार्यक्रम के तहत कटिहार नगर के समाहरणालय परिसर के अलावा जिला निबंधन परामर्श केंद्र, जिले के सभी अनुमंडल कार्यालयों, सभी विद्यालयों, सभी प्रखंड कार्यालयों, सभी स्वास्थ्य केंद्रों, सभी पंचायत भवनों, सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सभी नर्सिंग कॉलेज, सभी राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, सभी पंचायत सरकार भवन, सभी ई किसान भवन, सभी सामुदायिक भवन, सभी मनरेगा भवन, सभी आंगनबाड़ी केंद्र, सभी जीविका भवन, सभी प्रमुख टोला क्षेत्र, जीविका कार्यालय एवं अन्य सभी सरकारी भवन पर "आशीर्वाद का दिया" प्रज्जवलित किया जाएगा।
जिलाधिकारी कटिहार आशुतोष द्विवेदी द्वारा इसके लिए आवश्यक दिशा -निर्देश जारी कर दिया गया है।
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,
कटिहार ।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @topfans #SevaSankalpAbhiyan
Katihar, Bihar | Sep 15, 2026