बाढ़ राहत कार्यों की अद्तन जानकारी*
कटिहार ,15 सितंबर 2026 मंगलवार।
इस वर्ष 2026 की मानसून अवधि के दौरान विगत दिनों कटिहार जिला अंतर्गत गंगा, कोसी, बरांडी एवं कारीकोसी नदियों के जल स्तर में वृद्धि के फलस्वरूप इन नदियों के निकटवर्ती विभिन्न क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हुई। वर्तमान में कुर्सेला, बरारी, अमदाबाद, मनिहारी, मनसाही, समेली तथा प्राणपुर अंचलों के अन्तर्गत कुल 59 ग्राम पंचायत के 607 गाँव एवं 04 नगर पंचायत के 40 वार्डों के कुल-9,39,766 आबादी के बाढ़ प्रभावित होने की सूचना प्राप्त हुई है।
आज दिनांक 15.09.2026 को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार सरकार द्वारा बाढ़ से प्रभावित परिवारों को आनुग्रहिक अनुदान (GR) सहायता राशि भुगतान का शुभारम्भ किया गया। आज प्रथम चरण में कटिहार जिलान्तर्गत बाढ़ से प्रभावित अंचलों के कुल 1,33,798 (एक लाख तैतीस हजार सात सौ अंठानवे) परिवारों को 7000/- रुपये प्रति परिवार की दर से आनुग्रहिक अनुदान (GR) की राशि Direct Benefit Transfer (DBT) के माध्यम से सीधे लाभूकों के बैंक खाता में अन्तरित कर दिया गया है, अंचलवार संख्यात्मक विवरणी निम्न है :-
अंचल
लाभूकों की संख्या
भुगतान की गई राशि
अमदाबाद
49,233
(7000/-रु० प्रति परिवार)
मनिहारी
46,626
32,63,82,000 /- रुपये
34,46,31,000/-रुपये
कुर्सेला
16,549
11,58,43,000/- रुपये
बरारी
15,751
11,02,57,000/- रुपये
मनसाही
1,484
1,03,88,000/- रुपये
समेली
4,155
2,90,85,000/- रुपये
कुल योग
1,33,798
93,65,86,000/-रुपये
अवशेष पात्र प्रभावित परिवारों को भुगतान की कार्रवाई अगले चरण में की जायेगी।
जिला प्रशासन, कटिहार के द्वारा बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों के साथ-साथ आवागमन, भोजन, स्वास्थ्य, पशु चिकित्सा, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराया जा रहा है। प्रमुख बाढ़ राहत एवं बचाव व्यवस्थाएँ निम्नांकित हैः-
*संचालित कराये जा रहे नावों की व्यवस्थाः-*
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन एवं आवश्यक सामग्रियों की आवाजाही हेतु कुल 142 नाव परिचालित है। साथ ही बरारी अंचल में 02 मोटरबोट का परिचालन किया जा रहा है। अंचलवार
*नावों की संख्या निम्नांकित है
बरारी में 38 नाव,
कुर्सेला में 25 नाव,
कोढ़ा में 03 नाव,
मनिहारी में 34 नाव,
मनसाही में 04 नाव,
फलका में 02 नाव
अमदाबाद में 18 नाव,
प्राणपुर में 17 नाव,
समेली में 01 नाव ।
*सामुदायिक रसोई केन्द्र के माध्यम भोजन की व्यवस्था* -
बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों के विस्थापितों एवं जलमग्न घरों में रह रहे परिवारों के लिए अबतक बरारी अंचल अन्तर्गत 70 रसोई केन्द्र में 9,13,973 कुर्सेला अंचल अन्तर्गत 68 रसोई केन्द्र में 6,59,794; मनिहारी अंचल अन्तर्गत 134 रसोई केन्द्र में 12,18,925 अमदाबाद अंचल अन्तर्गत 116 रसोई केन्द्र में 14,47,919; मनसाही अंचल अन्तर्गत 06 रसोई केन्द्र में 44,587; समेली अंचल अन्तर्गत 18 रसोई केन्द्र में 84,655 तथा प्राणपुर अंचल अन्तर्गत 39 रसोई केन्द्र में 1,23,111; कुल 451 सामुदायिक रसोई केन्द्रों के माध्यम से 44,92,964 बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों को भोजन कराया गया है। इसके अलावे प्रभावितों के बीच अबतक कुल 410 सूखा राशन पैकेट वितरण किया गया है।
*संचालित मानव चिकित्सा शिविर-*
बाढ़ से प्रभावित हुए क्षेत्रों के प्रभावित व्यक्तियों को स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने के निमित्त अबतक
बरारी अन्तर्गत 96, अमदाबाद अन्तर्गत 49, कुर्सेला अन्तर्गत 60, मनिहारी अन्तर्गत 101, समेली अन्तर्गत 11, मनसाही अन्तर्गत 22 एवं प्राणपुर अन्तर्गत 08 कुल 347 संचालित स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से अबतक लगभग 24,060 व्यक्तियों का ईलाज किया जा चुका है। साथ ही कुल 439 किग्रा० ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव एवं कुल 6930 हैलोजेन टैबलेट का वितरण किया गया है। इसके अलावे आज मनिहारी एवं अमदाबाद में 01-01, कुल 02 बोट एम्बुलेन्स संचालित है।
*पशु चिकित्सा शिविर एवं पशुचारा की व्यवस्था* -
बाढ़ प्रभावित पशुओं के उपचार हेतु बरारी अन्तर्गत 01 (मोहनाचाँदपुर), कुर्सेला अन्तर्गत 01 (रेलवे माल गोदाम), मनिहारी अन्तर्गत 01 (नारायणपुर पंचायत भवन) तथा अमदाबाद अन्तर्गत 01 (चौकिया पहाड़पुर), कुल 04 पशु चिकित्सा शिविर संचालित कर पशु चिकित्सा की व्यवस्था की गई है। मनसाही अन्तर्गत मोबाईल भेटनरी यूनिट द्वारा 09 पशुओं का ईलाज हुआ है। अबतक संचालित किये गए 49 शिविरों के माध्यम से कुल 5646 पशुओं का इलाज किया गया।
इसके आलावे वैसे सभी स्थल जहाँ लोग बाढ़ से विस्थापित होकर अपने मवेशी के साथ आ गए है ऐसे स्थानों पर यथा बरारी अन्तर्गत 113.60 क्वींटल, कुर्सेला अन्तर्गत 240.10 क्वींटल, मनिहारी अन्तर्गत 189.10 क्वींटल तथा अमदाबाद अन्तर्गत 118.40 क्वींटल अबतक कुल 661.20 क्वींटल (गेंहूँ का भूसा) वितरण किया जा चुका है।
*पॉलीथीन शीट्स वितरित -*
बाढ़ से प्रभावित एवं विस्थापित परिवारों के बीच आवश्यकतानुसार पॉलीथीन शीट्स का वितरण कार्य लगातार जारी है। अंचलवार आँकड़ा इस प्रकार बरारी अन्तर्गत 7880, कुर्सेला अन्तर्गत में 8960, मनिहारी अन्तर्गत 28200, अमदाबाद अन्तर्गत 20000, मनसाही अन्तर्गत 2625, प्राणपुर अन्तर्गत 6950 एवं समेली अन्तर्गत 1450, अबतक कुल 76,065 नग पॉलीथीन शीटस प्रभावितों के बीच वितरित किया जा चुका है।
*पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था*
बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल एवं शौचालय की उपलब्धता लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, कटिहार के माध्यम से सुनिश्चित की जा रही है। अबतक कुल 184 चापाकल एवं 206 शौचालय अधिष्ठापन किया जा चुका है, अंचलवार स्थिति निम्नांकित है :-
अंचल
चापाकल
शौचालय (अस्थायी)
बरारी
98
115
कुर्सेला
34
20
05
00
प्राणपुर
मनिहारी
23
44
अमदाबाद
24
27
कृषि प्रभावित क्षेत्र
जिलान्तर्गत नदियों के जलस्तर में हुई वृद्धि के फलस्वरूप सात अंचलों के कृषि क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित हुए है। अनुमानित प्रभावित कृषि क्षेत्र की अंचलवार स्थिति-बरारी अन्तर्गत 2274 हेक्टेयर, कुर्सेला अन्तर्गत 207 हेक्टेयर, मनसाही अन्तर्गत 103 हेक्टेयर, प्राणपुर अन्तर्गत 841 हेक्टेयर, समेली अन्तर्गत 91 हेक्टेयर, मनिहारी अन्तर्गत 1467 हेक्टेयर तथा अमदाबाद अन्तर्गत 1758 हेक्टेयर, कुल अनुमानित प्रभावित रकवा 6741 हेक्टेयर है, जिसमें मुख्यतः धान, जूट, मक्का, केला एवं सब्जी की फसलें आच्छादित थी।
जिला आपातकालीन संचालन केन्द्र (DEOC) -
जिलान्तर्गत किसी भी प्रकार की आपदा संबंधी त्वरित सूचना संग्रहण, समन्वयन एवं सहायता हेतु जिला आपातकालीन संचालन केन्द्र (DEOC) - सह-नियंत्रण कक्ष 24X7 के आधार पर पालीवार कार्यरत है। प्राप्त सूचना / शिकायत / जानकारी के आलोक में संबंधित पदाधिकारियों को तत्काल अवगत कराया जा रहा है एवं पजी भी संधारित है :-
दूरभाष संख्या: 06452-239025, 239026, 242400
ईमेल आई०डी०: deoc-katihar@bihar.gov.in
जिला प्रशासन, कटिहार की अपील -
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के नागरिकों से अपील है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करें, अनावश्यक रूप से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन न करे तथा किसी प्रकार की आपदा संबंधी सूचना अथवा आवश्यकता होने पर तत्काल जिला आपातकालीन संचालन केन्द्र (DEOC) - सह-नियंत्रण कक्ष से सम्पर्क करें। जिला प्रशासन, कटिहार द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा आवश्यकता के अनुरूप राहत एवं बचाव कार्यों का विस्तार किया जा रहा है।
*** "आपदा नहीं हो भारी, यदि पूरी हो तैयारी" ***
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,
कटिहार।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Disaster Management Department Govt. of Bihar #BiharFloodRelief #FloodManagement #relief #katihar #DisasterResponse #कटिहार
Katihar, Bihar | Sep 15, 2026