सहयोग शिविर का हुआ आयोजन
जनता के बीच प्रशासन
सहयोग शिविर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण जिला पदाधिकारी ने किया।
कटिहार,15 सितंबर 2026 मंगलवार।
आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे 'सहयोग शिविर' का जायजा लेने के लिए जिला पदाधिकारी कटिहार प्राणपुर प्रखंड अंतर्गत पथरवार पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे।
*शिविर में पहुंचे जिला पदाधिकारी, सीधे आमजनों से किया संवाद*
निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने शिविर में उपस्थित आमजनों से बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों की जानकारी ली। साथ ही प्राप्त आवेदनों के पंजीकरण, संबंधित विभाग को अग्रसारण तथा निष्पादन की प्रक्रिया का जायजा लिया। विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों को संबंधित प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया।
जिला पदाधिकारी ने मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ लेते हुए नियमानुसार और निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादित किया जाए।
सहयोग शिविर के माध्यम से जिला प्रशासन का प्रयास है कि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े तथा सरकारी सेवाओं एवं शिकायत निवारण की सुविधा पंचायत स्तर पर ही सहज रूप से उपलब्ध हो।
पंचायत तक प्रशासन की पहुंच – समस्याओं का समाधान आपके द्वार।
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी
कटिहार।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @topfans #SahyogSivir
Katihar, Bihar | Sep 15, 2026