उज्जैन: खेड़ा खजुरिया टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी, टैक्स मांगने पर कार सवार ने टोलकर्मी को लाठी-डंडों से पीटा 🚧👊
उज्जैन जिले के गरोठ हाईवे स्थित खेड़ा खजुरिया टोल प्लाजा पर टोल टैक्स मांगने को लेकर जमकर गुंडागर्दी देखने को मिली। 19 सितंबर की रात करीब 1 बजे राहुल सिंह नामक युवक अपनी कार (MP-09-ZU-7776) से टोल पर पहुंचा और बिना टैक्स दिए गाड़ी बीच सड़क पर खड़ी कर दी। जब टोल प्लाजा के डिप्टी मैनेजर दीपक कुमार ने उसे टोका, तो आरोपी ने टोल केबिन में घुसकर गाली-गलौज की और लाठी, थप्पड़ व मुक्कों से उसकी बेहरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट का यह वीडियो भी सामने आया है। मामले में राघवी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
#UjjainNews #CrimeNews #TollPlaza #UjjainPolice #ViralVideo Hooliganism MPNews