उज्जैन: सिंहस्थ-2028 की तैयारी; कालभैरव और मंगलनाथ मंदिर में जल्द शुरू होंगे विकास कार्य, अधिकारियों ने किया निरीक्षण 🛕🏗️
सिंहस्थ 2028 को लेकर उज्जैन में तैयारियां तेज हो गई हैं। संभागायुक्त आशीष सिंह और कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने श्री कालभैरव और श्री मंगलनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन-पूजन किए और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए प्रस्तावित विकास कार्यों का जायजा लिया। अधिकारियों ने मंदिर परिसरों में सुगम दर्शन व्यवस्था, सौंदर्यीकरण और मंगलनाथ मंदिर के शिखर निर्माण कार्य को जल्द शुरू कर तय समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
#UjjainNews #Simhastha2028 #KaalBhairav #Mangalnath #UjjainDevelopment MPNews