उज्जैन: स्विगी इंस्टामार्ट को मिला नोटिस, तराना की 3 डेयरियों से खाद्य विभाग ने लिए सैंपल 🥛🚨
त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों पर नकेल कसने के लिए उज्जैन का खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। विभाग की टीम ने आगर रोड स्थित 'स्विगी इंस्टामार्ट' का औचक निरीक्षण कर कमियां पाए जाने पर नोटिस जारी किया है। इसके अलावा तराना तहसील में बड़ी कार्रवाई करते हुए श्री सांई राम डेयरी से बूंदी के लड्डू व घी, गोपाल डेयरी से मावा, घी व चायपत्ती, और श्रीनाथ जी डेयरी से पनीर व चॉकलेट बर्फी के सैंपल लिए गए हैं। सभी सैंपल जांच के लिए भोपाल लैब भेजे गए हैं। रिपोर्ट में दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
#UjjainNews #FoodSafety #Adulteration #SwiggyInstamart #MPNews Tarana