उज्जैन: दमकल विभाग की व्यवस्था पर उठे सवाल, बीच सड़क पर खराब हुई फायर ब्रिगेड की गाड़ी 🚒❌
उज्जैन में दमकल विभाग की गाड़ियों की खस्ताहाल स्थिति एक बार फिर सामने आई है। ड्यूटी के दौरान गाड़ी अड्डा से नानाखेड़ा की ओर जा रही फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी चरक भवन अस्पताल के सामने अचानक तकनीकी खराबी के कारण बंद पड़ गई। बीच सड़क पर गाड़ी रुकने से यातायात भी प्रभावित हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां पहले से ही खराब हालत में खड़ी हैं, जिससे किसी भी आपात स्थिति में राहत और बचाव कार्य समय पर पूरा होने पर बड़ा सवालिया निशान लग गया है।
#UjjainNews #FireBrigade #UjjainUpdates #EmergencyServices #MPNews