उज्जैन: किसानों के लिए खुशखबरी, कृषि उपज मंडी में शुरू हुआ 2 करोड़ का सॉर्टेक्स प्लांट, फ्री में साफ होगी फसल 🌾🚜
उज्जैन कृषि उपज मंडी में किसानों की आय बढ़ाने के लिए अत्याधुनिक 'सारटेक्स क्लीनिंग और ग्रेडिंग प्लांट' शुरू हो गया है। करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से बने इस हाईटेक प्लांट में फिलहाल ट्रायल के तौर पर किसानों की फसल को निशुल्क साफ किया जा रहा है। पहले धूल और मिट्टी के कारण किसानों को प्रति क्विंटल 100 से 150 रुपये का नुकसान होता था, लेकिन अब इस वैज्ञानिक ग्रेडिंग से उपज की गुणवत्ता बेहतर होगी और किसानों को अपनी मेहनत का करीब 200 रुपये तक अधिक भाव मिल सकेगा।
#UjjainNews #MPFarmers #Agriculture #UjjainMandi #KisanNews MPNews