उज्जैन: सिंहस्थ 2028; प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण में आएगी तेजी, गदा पुलिया से हरसिद्धि पाल तक हुआ निरीक्षण 🛣️🏗️
सिंहस्थ 2028 को देखते हुए शहर के प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण के काम को रफ्तार दी जा रही है। संभागायुक्त आशीष सिंह, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह और नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने शहर के अहम मार्गों का दौरा किया। अधिकारियों ने गदा पुलिया से अंबर कॉलोनी, कहारवाड़ी से गुदरी चौराहा, खजूर वाली मस्जिद से पिपलीनाका तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण की जानकारी ली। निर्देश दिए गए हैं कि काम तेजी से हो, लेकिन इससे आम जनता के आवागमन में परेशानी न हो। बिजली के पोल, पानी और सीवर लाइन शिफ्टिंग का काम भी चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।
#UjjainNews #Simhastha2028 #UjjainDevelopment #RoadWidening #MPNews