जतारा: जतारा में किसानों का गुस्सा फूटा, 5 मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा, आंदोलन की चेतावनी दी
किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम एवं तहसीलदार जतारा को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। संघ ने फसल बीमा में पारदर्शिता, मंडियों में समर्थन मूल्य पर खरीदी, सोयाबीन पंजीयन शुरू करने, पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने और अतिवृष्टि से खराब फसलों का सर्वे कर उचित मुआवजा व बीमा लाभ दिलाने की मांग की।