हमीरपुर: कुरारा के ककरउ गांव में पुलिस के सामने दबंगई, धमकी देते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल:
पुलिस की मौजूदगी में हंगामे का आरोप, वायरल वीडियो ने कानून व्यवस्था पर खड़े किए सवाल
हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के ककरौ गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोगों द्वारा दबंगई और मारपीट किए जाने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान पुलिस भी मौके पर मौजूद थी, जिसके चलते पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वीडियो की सत्यता की पड़ताल की जा रही है।
🚨 हमीरपुर ब्रेकिंग
कुरारा क्षेत्र के ककरौ गांव में पुलिस के सामने दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। घटना को लेकर लोगों में चर्चा, पुलिस की भूमिका पर उठ रहे सवाल। जांच में जुटा प्रशासन।
UP Police
#Hamirpur #Kurara #Kakrau #ViralVideo #HamirpurNews #UPPolice #BreakingNews #HamirpurTimes #UttarPradesh #SocialMediaViral