जमुई: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जमुई व्यवहार न्यायालय में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में न्यायिक पदाधिकारियों व कर्मियों ने ली शपथ
Jamui, Jamui | Jan 25, 2025 बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमुई के तत्वावधान में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शनिवार की दोपहर 2:00 बजे शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार धर्मेंद्र कुमार सिंह के द्वारा किया गया।