जमुई: कनार गांव में भूमि विवाद की रंजिश में पड़ोसियों ने एक ही परिवार के 5 लोगों को मारपीट कर किया घायल, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Jan 25, 2025 कनार गांव में शुक्रवार की देर रात करीब 11:00 बजे भूमि विवाद के रंजिश में गाली- गलौज करने से मना करने पर पड़ोसियों ने एक ही परिवार के पांच लोगों को मार कर बुरी तरह घायल कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। उसके बाद सभी घायलों को शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि 12:30 बजे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।