जमुई: शास्त्री कॉलोनी मोड़ के पास तेज रफ्तार अज्ञात ऑटो ने स्कूटी सवार महिला पुलिस जवान को मारी टक्कर, घायल
Jamui, Jamui | Jan 25, 2025 शास्त्री कॉलोनी मोड़ के पास शनिवार की दोपहर 1 बजे के करीब एक तेज रफ्तार अज्ञात ऑटो ने स्कूटी सवार महिला पुलिस जवान को टक्कर मार दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला पुलिस जवान की पहचान एसपी मदन कुमार आनंद के गोपनीय में तैनात महिला पुलिस जवान स्मिता कुमारी के रूप में की गई है।