जमुई: मलयपुर-लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग पर नासरी चक चौक के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार छात्र को मारी टक्कर, हुई मौत
Jamui, Jamui | Jan 25, 2025 मलयपुर -लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग के नासरी चक चौक के समीप शनिवार की सुबह 11:30 बजे के करीब तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार नौवीं क्लास के छात्र को टक्कर मार दी। जिसकी अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान बरहट प्रखंड क्षेत्र के पप्पू ठाकुर का 18 वर्षीय पुत्र अमन कुमार के रूप में की गई है।