जमुई: बेजा गांव के समीप ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, शव पीएम के लिए सदर अस्पताल लाया गया
Jamui, Jamui | Jan 25, 2025 बेजा गांव के समीप शुक्रवार की देर शाम 7 बजे के करीब ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी। जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए शनिवार की सुबह 8 सदर अस्पताल लाया गया है। मृतक युवक की पहचान चिहरा थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव निवासी अनिल शर्मा के 25 वर्षीय पुत्र राजकुमार शर्मा के रूप में हुई।