जमुई: नवीनगर गांव में गाली-गलौज करने से मना करने पर पड़ोसियों ने महिला को पीटकर किया घायल, महिला सदर अस्पताल में भर्ती
Jamui, Jamui | Jan 25, 2025 नवीनगर गांव में गाली- गलौज करने से मना करने पर पड़ो टाउन थाना क्षेत्र के नवीनगर गांव में शुक्रवार की रात 10:00 बजे गाली- गलौज करने से मना करने पर पड़ोसियों ने मोहम्मद असगर की पत्नी अलीशा खातून की पिटाई कर दी। जिससे अलीशा खातून बुरी तरह घायल हो गई। परिजन द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।