पालोजोरी: अंचल अधिकारी ने पंचायत शिफ्टेड VLE के साथ बैठक की, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा
प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में शनिवार को पंचायत शिफ्टेड विलेज लेवल एंटरप्रेन्योर्स (VLE) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी (CO) कृष्ण चंद्र सिंह मुंडा ने की। बैठक में मुख्य रूप से डिजिटल सेवाओं की पहुंच और संचालन में आ रही तकनीकी बाधाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।