आनंदपुरी: आनन्दपुरी कस्बे में पिता-पुत्र की सतर्कता से टली चोरी की वारदात, ताला तोड़ते युवक को रंगे हाथ पकड़ा गया
आनंदपुरी कस्बे के मुख्य दाहोद मार्ग पर सुबह करीब 5 बजे नाई की दुकान का पत्थर से ताला तोड़ने का प्रयास कर रहे एक युवक को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। एडवोकेट वीरेंद्र पटेल और उनके पुत्र दिव्यांश की सतर्कता से चोरी की वारदात टल गई।