टूटा पैदल रास्ता, मौत के साये में जी रहे कलैला गांव के लोग
भरमौर की ग्राम पंचायत धिमला के कलैला गांव में लगातार बारिश के बाद पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। ग्रामीण डंडों के सहारे खड़ी पहाड़ी से उतरकर रावी नदी किनारे बने खतरनाक रास्ते से आने-जाने को मजबूर हैं। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों के लिए यह सफर बेहद जोखिम भरा बन गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द मार्ग बहाल करने और सुरक्षित वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की है।
#Chamba #Bharmour #KalailaVillage #DhimlaPanchayat #HimachalPradesh #HeavyRain #BrokenFootpath #RaviRiver #Landslide #PublicSafety #Himachal84TV #BreakingNews