*तुंदा पंचायत में यूथ कांग्रेस की बैठक, संगठन की मजबूती और युवाओं की भागीदारी पर हुआ मंथन
एपीएमसी अध्यक्ष ललित ठाकुर रहे मुख्य अतिथि-
, हितेश जरयाल की अध्यक्षता में जुटे युवा कांग्रेस कार्यकर्ता
हिमाचल 84 टीवी | भरमौर
भरमौर-पांगी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत तुंदा में शनिवार को यूथ कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता यूथ कांग्रेस भरमौर-पांगी विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष हितेश जरयाल ने की। इस अवसर पर कृषि उपज विपणन समिति (एपीएमसी) चंबा के अध्यक्ष ललित ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि जिला महासचिव दिनेश कुमार (डीके) विशेष रूप से मौजूद रहे।
बैठक में राजीव पंडित, अमित ठाकुर, जतिन ठाकुर, विशाल, ग्राम पंचायत तुंदा के प्रधान पुरुषोत्तम तथा ग्राम पंचायत दुर्गेठी के प्रधान प्यारु राम सहित क्षेत्र के कई युवा साथी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान यूथ कांग्रेस के संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने तथा भरमौर-पांगी विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। युवाओं को संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने और क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने के लिए प्रेरित करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
यूथ कांग्रेस अध्यक्ष हितेश जरयाल ने बैठक में शामिल हुए सभी पदाधिकारियों एवं युवा साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं की एकजुटता और सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई मजबूती मिलेगी।