गिद्धौर: तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 शुरू, उपायुक्त ने दिलाई तंबाकू सेवन न करने की शपथ
युवाओं को तंबाकू से दूर रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को समाहरणालय सभा कक्ष में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन उपायुक्त रवि आनंद ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान जागरूकता पंपलेट का विमोचन किया गया। उपायुक्त ने उपस्थित पदाधिकारियों व कर्मियों को तंबाकू का सेवन नहीं करने और दूसरों को जागरूक करने की शपथ दिलाई। समाहरणालय परिसर में हस्ताक्