हसनपुर: रामपुर गांव के पास नहाते समय गंगा में डूबा युवक का शव आज मिला, परिवार में मचा कोहराम
रामपुर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। अमरोहा के रहरा थाना क्षेत्र के गांव गंगेश्वरी निवासी नीरज की नदी में डूबने से मौत हो गई। नीरज एक शादी में बिचौलिए के रूप में रामपुर आया था। घटना 9 मई की है। नीरज अपने साथियों के साथ गांव के पास स्थित पीला खंड नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डुब गया। नीरज की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।