हसनपुर: हसनपुर रहरा रोड पर खड़े कैंटर से डीजल चोरी करते दो युवकों को सीसीटीवी कैमरे में कैद किया गया
आपको बता दे की हसनपुर तहसील क्षेत्र में रहरा रोड पर स्थित कृष्णा इलेक्ट्रॉनिक के पास एक कैंटर खड़ा हुआ था। शनिवार तड़के लगभग 4:30 पर दो युवक कार से पहुंचे और उन्होंने कैंटर से डीजल चोरी करना शुरू कर दिया। यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, कैन्टर चालक ने शनिवार को लगभग 11:00 बजे इस घटना का वीडियो वायरल किया।