हसनपुर: हसनपुर के गांव भीम ठीकरी में बंदूक से फायर करते युवक का वीडियो हुआ वायरल
हसनपुर तहसील क्षेत्र में बंदूक से फायर करते एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। यह वीडियो थाना क्षेत्र के गांव भीम ठीकरी का बताया जा रहा है। आसपास के ग्रामीणों ने बताया है कि यह वीडियो शुक्रवार का है। महाराणा प्रताप जयंती पर युवक ने बंदूक से फायरिंग की थी और उसने इस वीडियो को अपनी फेसबुक और इंस्टाग्राम आईडी पर भी लगा रखा है।