हसनपुर: हसनपुर के गांव सतैडा पूठ गंगा घाट पर स्नान करते वक्त डूबे दो युवकों की तलाश में गोताखोर जुटे, परिवार में मचा कोहराम
गांव सतैडा पूठ गगा घाट पर गंगा नदी में स्नान करने गए चार युवक डूब गए। स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता से दो युवकों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है। नगर के मोहल्ला होली वाला निवासी 26 वर्षीय रोहित गुप्ता पुत्र राकेश गुप्ता और संभल जिले के कस्बा गंवा निवासी 22 वर्षीय गौरांक पुत्र महेंद्र गोयल गंगा में नहाते समय गहरे में चले गए।