हसनपुर: हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में स्कूली छात्राओं के साथ की गई छेड़छाड़, अभिभावकों ने 4 युवकों के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्रा के पिता ने दो नामजद और दो अज्ञात युवकों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। आरोप है कि ये युवक बीते एक महीने से स्कूल जाती बच्चियों से अश्लील हरकतें और अभद्र टिप्पणियां कर रहे थे। विरोध पर छात्राओं को जान से मारने की धमकी दी गई।