कोरांव: तहसील कोरांव में सेवा निवृत हुए दो राजस्व निरीक्षकों को दी गई विदाई, नायब तहसीलदार ने उनके कार्यों की सराहना की
कोरांव तहसील में कार्यरत दो राजस्व निरीक्षकों को बुधवार शाम 4 बजे विदाई दी गई। लेखपाल संघ ने उनके लिए विदाई समारोह आयोजित किया, जिसमें नायब तहसीलदार रणविजय सिंह शामिल हुए। नायब तहसीलदार रणविजय सिंह ने सेवानिवृत्त हुए राजस्व निरीक्षकों के काम की तारीफ की। उन्होंने कहा कि नए लेखपालों को उनके काम करने के तरीके से सीखना चाहिए, क्योंकि वे अनुभवी हैं।