पीरो: मलौर के समीप दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर, एक व्यक्ति हुआ जख्मी
Piro, Bhojpur | Nov 4, 2026 मलौर के समीप दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान कनई गांव निवासी जितेंद्र यादव के पुत्र उपनास कुमार के रूप में हुई है। मंगलवार की शाम 4:00 के करीब बताया गया कि युवक अपने रिश्तेदार के घर नारायणपुर जा रहा था। इसी दौरान मलौर के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी टक्कर हो गई।