उचकागांव: पुलिस निरीक्षक ने रात्रि गश्ती व ओडी ड्यूटी का किया औचक निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक गोपालगंज के निर्देशानुसार जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत विशंभरपुर पुलिस निरीक्षक सह पर्यवेक्षी पदाधिकारी ने उचकागांव थाना क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया।पुलिस निरीक्षक ने उचकागांव थाना क्षेत्र में तैनात रात्रि गश्ती दल की सक्रियता को परखा।