उचकागांव: श्यामपुर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, प्रखंड प्रमुख ने टीबी मरीज को गोद लिया
उचकागांव प्रखंड के झीरवां पंचायत अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय श्यामपुर के प्रांगण में उचकागांव स्वास्थ्य विभाग व जिले के कुछ निजी अस्पतालों के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पहुंचे सैकड़ो की संख्या में लोगों ने निशुल्क स्वास्थ्य की जांच करने के बाद दवा का वितरण किया गया।