उचकागांव थाना क्षेत्र के डोरपुर गांव में एक बंद घर के पीछे का खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोरों ने उसमें रखे लगभग 40 हजार रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली। बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के डोरापुर गांव निवासी शंभू मिश्रा सिवान जिले के मलमलिया हनुमान मंदिर में अपने परिवार के साथ रहकर मंदिर के पुजारी का काम करते हैं।