जनवरी 2025 से बंद वृद्धावस्था पेंशन, जीवित लाभार्थी ने डीसी से लगाई गुहार
पलवल। गांव पीरगढ़ी निवासी नसीरा पुत्र श्री हरी सिंह ने जनवरी 2025 से बंद पड़ी अपनी वृद्धावस्था पेंशन को दोबारा शुरू करवाने की मांग को लेकर उपायुक्त पलवल को शिकायत दी है।
शिकायत में नसीरा ने बताया कि उसके नाम पर वृद्धावस्था पेंशन बनी हुई है, लेकिन जनवरी 2025 से उसकी पेंशन यह दर्शाकर बंद कर दी गई कि लाभार्थी की मृत्यु हो चुकी है। जबकि वह पूरी तरह जीवित है। शिकायतकर्ता के अनुसार पेंशन ही उसकी आय का एकमात्र साधन है और पेंशन बंद होने के कारण उसे अपने दैनिक खर्च चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नसीरा ने उपायुक्त से मामले की जांच करवाकर जनवरी 2025 से रुकी हुई वृद्धावस्था पेंशन को चालू कराने तथा बकाया पेंशन का भुगतान करवाने की मांग की है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने इस संबंध में 10 जून 2026 को उपायुक्त पलवल के नाम शिकायत दी थी। शिकायत में उसका पता गांव परसगढ़ी, तहसील पलवल, जिला पलवल तथा मोबाइल नंबर भी दर्ज है।
Palwal, Palwal | Sep 10, 2026