मोबाइल चोरी कर बैंक खाते से पैसे निकालने का आरोपी गिरफ्तार
पलवल। हसनपुर थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी कर बैंक खाते से ऑनलाइन धोखाधड़ी के जरिए पैसे निकालने के मामले में मौसिम निवासी नंगला कानपुर को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विजय पाल ने बताया कि 11 अगस्त 2026 को अली मोहम्मद ने शिकायत दी थी कि उसका मोबाइल घर से चोरी हो गया और चोरों ने मोबाइल का दुरुपयोग कर उसके बैंक खाते से अनधिकृत ऑनलाइन लेन-देन कर रकम निकाल ली।
जांच के दौरान एएसआई लाल सिंह ने पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर 9 सितंबर को आरोपी मौसिम को गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लेने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस अन्य आरोपियों और चोरी की गई राशि की बरामदगी के प्रयास कर रही है।
Palwal, Palwal | Sep 10, 2026