Public App Logo
Profile Picture

aawaz kesari

@gurujipwl
478Followers
1Following
पलवल सब्जी मंडी के पास दो दुकानदारों के बीच में झगड़े के बाद जब दोनों पक्ष पलवल के नागरिक अस्पताल में ईलाज के लिए पहुंचे तो वहां पर सत्ता की ताकत का दुरुपयोग देखने को मिला।  क्या आरोप लगाए हैं जानें-
हरियाणा प्रदेश सरकार में खाद्य आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने आज पलवल अनाज मंडी का दौरा किया देखिए किन लोगों से मिले क्या बातें हुई और क्या दावा किया गया है। उसके बाद अगली खबर में दिखाएंगे हम किसानों की हकीकत।
सत्ता पक्ष से जुड़े लोगों द्वारा एक दुकानदार पर किए हमले की तस्वीर. हमले की वीडियो बनाए जाने चिढ़े पिंकू नाम के इस  युवक ने लांघी अपनी मर्यादा...
- घर गिराने की कार्रवाई न करने के बदले 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते बिल्डिंग इंस्पेक्टर गिरफ्तार

• 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी, 25 हजार रुपये पहले ही ले चुका था आरोपी
• एसवी एंड एसीबी, पलवल यूनिट ने 25 हजार रुपये की शेष रिश्वत लेते आरोपी को रंगे हाथों दबोचा

पलवल, 6 अक्टूबर। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नगर परिषद, पलवल में तैनात बिल्डिंग इंस्पेक्टर चिम्मन लाल तेवतिया को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शिकायतकर्ता के मकान को न गिराने की एवज में कुल 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

- 25 हजार रुपये पहले लिए, शेष रकम लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

शिकायतकर्ता ने SV&ACB को शिकायत दी थी कि आरोपी बिल्डिंग इंस्पेक्टर उसके मकान को गिराने की कार्रवाई न करने के बदले उससे 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत के अनुसार, आरोपी पहले ही 5 अक्टूबर 2026 को 25 हजार रुपये रिश्वत के रूप में ले चुका था। इसके बाद शेष 25 हजार रुपये देने के लिए शिकायतकर्ता से मांग की गई। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए SV&ACB ने आज 6 अक्टूबर 2026 को ट्रैप लगाया। आरोपी चिम्मन लाल तेवतिया को शिकायतकर्ता से शेष 25 हजार रुपये की रिश्वत स्वीकार करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। ट्रैप की कार्रवाई इंस्पेक्टर राजकुमार, इंचार्ज SV&ACB यूनिट पलवल के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई के दौरान गजटेड ऑफिसर डॉ. महेंद्र सिंह, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, पलवल स्वतंत्र गवाह के रूप में मौजूद रहे।

- निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन

SV&ACB द्वारा ट्रैप की कार्रवाई के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 105 के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया गया। मामले में आगे की जांच जारी है। इस संबंध में FIR No. 23 dated 06.10.2026, धारा 7, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत पुलिस थाना SV&ACB, फरीदाबाद में मामला दर्ज किया गया है।

- भ्रष्टाचार के खिलाफ दें सूचना

SV&ACB ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी या अधिकारी किसी वैध कार्य के लिए रिश्वत की मांग करता है, तो वे इसकी सूचना तत्काल संबंधित भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी को दें। नागरिक ‘सतर्क–हरियाणा’ मोबाइल ऐप के माध्यम से भी भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत तथा फोटो, वीडियो या ऑडियो जैसे साक्ष्य साझा कर सकते हैं। भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत के लिए SV&ACB की टोल-फ्री हेल्पलाइन 1064 पर भी संपर्क किया जा सकता है। न
004
प्रैस नोट-जिला पलवल
दिनांक 06 अक्टूबर 2026

*"नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत" पलवल पुलिस का नशा तस्करों पर कड़ा एक्शन, तीन मामलों में पांच नशा तस्करों को हेरोइन (स्मैक) /गांजा सहित दबोचा।*

*पलवल पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ लगातार प्रहार जारी *

पुलिस अधीक्षक पलवल दीप्ति गर्ग आईपीएस के मार्गदर्शन में जिला पुलिस ने नशीले पदार्थों के तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए तीन मामलों में भारी मात्रा में नशीला पदार्थ (हेरोइन व गांजा) बरामद कर पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पहला मामला थाना उटावड:
एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी SI हनीश खान ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 5 अक्टूबर 2026 को थाना गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना उटावड क्षेत्र से आरोपी साजिद पुत्र रहमान निवासी रहाड़ी थाना तावडू जिला नूह और रोबिन पुत्र महमूद निवासी रणसिका थाना हथीन जिला पलवल को  25.99 ग्राम हेरोइन (स्मैक), एक मोटरसाइकिल सहित काबू किया। 

दूसरा मामला थाना हथीन:
AVT हथीन प्रभारी P SI तेजपाल सिंह ने बताया कि दिनांक 4 अक्टूबर 2026 को उनकी पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी सद्दाम पुत्र नेक मोहम्मद निवासी रजपुरा थाना सदर पलवल हाल आबाद जलेब खां कॉलोनी हथीन को 15.54 ग्राम स्मैक (हेरोइन), सहित काबू किया। 

तीसरा मामला थाना कैंप पलवल:
थाना कैंप पलवल के अंतर्गत चौकी किठवाड़ी पुल प्रभारी उप निरीक्षक मुकेश ने बताया कि दिनांक 5 अक्टूबर 2026 को थाना कैंप पलवल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर राजीव नगर थाना कैंप पलवल से आरोपी जसवंत पुत्र भगवान सहाय और दीपु पुत्र नन्दकिशोर निवासी राजीव नगर थाना कैंप पलवल को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से कुल 400 ग्राम गांजा पत्ती बरामद की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस अधीक्षक पलवल दीप्ति गर्ग, ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर पलवल पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रखेगी और अपराधियों को किसी भी हालत में  बख्शा नहीं जाएगा।
घ्यान रखो! यदि कोई अपराधी अपनी आदतों को नहीं सुधारता है तो निश्चित मानो उसका तो टूटेगा ही,गोली से लगें या चोट से। 
  मामला होडल थाने का है, चिंटू अपहरण केस में कौन-कौन शामिल कैसे हुई गिरफ्तारी, डीसपी नरेंद्र भड़ाना ने दी जानकारी। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=पलवल nis:value=पलवल nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=होडल nis:value=होडल nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=होडलपुलिस nis:value=होडलपुलिस nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=चिंटूअपहरणकांड nis:value=चिंटूअपहरणकांड nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=अपहरणमामला nis:value=अपहरणमामला nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पलवलपुलिस nis:value=पलवलपुलिस nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=डीएसपीनरेंद्रभड़ाना nis:value=डीएसपीनरेंद्रभड़ाना nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पुलिसकार्रवाई nis:value=पुलिसकार्रवाई nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=अपराध nis:value=अपराध nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=अपराधी nis:value=अपराधी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=गिरफ्तारी nis:value=गिरफ्तारी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=क्राइमन्यूज nis:value=क्राइमन्यूज nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=हरियाणान्यूज nis:value=हरियाणान्यूज nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ब्रेकिंगन्यूज nis:value=ब्रेकिंगन्यूज nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=palwalnews nis:value=PalwalNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hodalnews nis:value=HodalNews nis:enabled=true nis:link/>
मांदकोल गांव निवासी राजेंद्र उर्फ कल्लन के अप*हरण और ह*त्या मामले में पुलिस केवल एक कदम आगे बढ़ी।  आज सोमवार को गदपुरी थाना पुलिस ने गत दिवश पकड़े अनिल पुत्र मोहन तथा संजय पुत्र श्री चंद निवासी मां कॉल को अदालत में पेश कर दो दिन के डिमांड पर लिया है।
 बता दे इनमें से अनिल ने पुलिस के सामने थाने में जाकर सरेंडर किया था और गत दिवस ही दोपहर के वक्त दूसरे आरोपी संजय पुत्र श्री चंद को पलवल सीआईए ने विरासत में लिया था उसके बाद पूछताछ के बाद संलिप्तता पाई जाने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
     हालांकि परिजनों का कहना था कि जब तक इस मामले से संबंधित तमाम दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तब तक हम मृतक राजेंद्र उर्फ कल्लन के शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। लेकिन रात्रि में ही पुलिस के दबाव के आगे ग्रामीणों को झुकना पड़ा और उन्होंने देर रात्रि कल्याण के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
दहेज की बलि चढ़ी एक विवाहिता, सल्फाश की गोलियां खिला हत्या का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी। ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मुदकमा दर्ज। मामला चांदहट थानांतर्गत मीसा गांव का, विवाहिता का मायका सतुआ गढ़ी/ मुर्तजवाबाद गांव ।
पलवल एकता नगर में मामा के घर पर बचपन से रह रही 32 वर्षीय महिला को घर से मारपीट कर निकाल दिया।  पीड़िता ने लोगों के कहने पर पुलिस को आपबीती सुनाई।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष रहे बड़े दलित नेता उदयभान की घोषणा से डीजे वालों को जरूर ठेस लगेगी।
पलवल मांदकोल गांव का दिल दहलाने मामला वाला मामला सामने आया है।  एक व्यक्ति की पुरानी रंजिश के चलते अपहरण कर उसकी हत्या कर दी।  और उसके शव को खुर्द-बुर्द करने की इरादे से उत्तर प्रदेश में दनकौर के पास ले जाकर फेंक दिया। परिजनों ने जानकारी मिलने के बाद पहले सिटी थाने में उसके बाद गदपुरी थाने में जाकर प्रदर्शन किया।
  पीड़ितों का कहना है जब राजेंद्र नाम के इस व्यक्ति की हत्या में शामिल तमाम लोगों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं कराया जाएगा।
अवैध पटाखा निर्माण व विस्फोट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 46 किलो विस्फोटक बरामद

पलवल। उटावड़ थाना पुलिस ने गांव उटावड़ में हुए विस्फोटक हादसे के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 46 किलोग्राम विस्फोटक पदार्थ, 215 किलोग्राम कोयला और माचिस मार्का पटाखों के 60 खाली कार्टन बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 2 अक्टूबर को गांव उटावड़ में पीला मस्जिद के पास विस्फोटक पदार्थ फटने से दो बच्चे घायल हो गए थे। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी बिना किसी वैध लाइसेंस या अनुमति के अवैध रूप से विस्फोटक पदार्थ लाकर माचिस मार्का पटाखे बनाने का काम कर रहे थे। आरोपियों द्वारा खुले में छोड़े गए विस्फोटक पदार्थ के कारण हादसा होने की बात सामने आई।
पुलिस टीम ने परिजनों द्वारा बताए गए खेत में बने टीन के छप्परनुमा गोदाम पर छापेमारी की। यहां से विस्फोटक पदार्थ से भरे 9 प्लास्टिक कट्टे, जिनका कुल वजन 46 किलोग्राम था, तथा कोयले से भरे 8 प्लास्टिक कट्टे, जिनका कुल वजन 215 किलोग्राम था, बरामद किए गए। इसके अलावा एक अन्य स्थान से माचिस पटाखों के 60 खाली कार्टन भी बरामद किए गए।
मामले में जुबैर और मोहम्मद इरफान को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपियों से विस्फोटक सामग्री की आपूर्ति करने वालों और अन्य सहयोगियों के संबंध में जानकारी मिलने की बात सामने आई है।
आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और अन्य स्थानों से विस्फोटक सामग्री की बरामदगी के लिए जांच कर रही है।
पूर्व विधायक दीपक जी मंगला के पिता श्री वेदप्रकाश जी का उम्र सम्बन्धी बीमारी के कारण निधन।।
700 - 800 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, अफसरों ने नही की सुनवाई,वकील भी हुए फेल,तब जाकर मीडिया से लगाई है गुहार। जानें क्या है मामला-
पलवल पुलिस ने एक अंतर राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है जो फर्जी दस्तावेज के आधार पर बैंकों से वाहनों का फाइनेंस कराने के बाद बेच देते थे। उटावड निवासी गिरोह के तीन सदस्यों को काबू किया है। फर्जी वाडे में एसबीआई बैंक का एक कर्मचारी भी शामिल है। जानें क्या है पूरी खबर-/
52 पाल पंचों के फैसले को लेकर आजकल अलग-अलग समाजों में चर्चाएं हो रही है।  लेकिन इन चर्चाओं का वास्तविक निचोड़ क्या होगा ?  यह तो आने वाले समय ही बताएगा।
      कहीं ऐसा ना हो जैसे कि श्री गांधी सेवा आश्रम ट्रस्ट के द्वारा एक बैनर लगाया गया है उसे पर लिखा है कि किसी भी प्रकार के वाहन का गांधी आश्रम परिसर में प्रवेश वर्जित है। लेकिन कई तरह के वाहन इस प्रकार खड़े हुए जैसे  गांधी आश्रम कोई वाहन स्टैंड हो।
जीएच एमरजेंसी में घायल को उतारने में लापरवाही।

पलवल नेशनल हाईवे 19 एडवांस्ड कॉलेज के सामने बाइक सवार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।  घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।जहां हालत गंभीर जिला होने के चलते अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर किया रेफर ।
ब्राह्मण सभा में हुई पंचायत के मंच संचालको को  धो डाला।  उनकी नियत और मंशा पर उठाए सवाल।

गुड्डू पंडित सिहौलिया ने उन नेताओं पर तीखा निशाना साधा, जो केवल बड़े नेताओं के इर्द-गिर्द रहकर उनकी चापलूसी करने तक सीमित रहते हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति हो या सामाजिक पंचायतें -  जमीनी स्तर पर जनता के बीच रहकर काम करने और लोगों की आवाज उठाने वालों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए, न कि केवल बड़े नेताओं की परिक्रमा करने वालों को।
समाज सेवी गुडडू सिहोलिया ने आज शुक्रवार ब्राह्मणसभा धर्मशाला में आयोजित ब्राह्मणों की पंचायत के औचित्य पर सवाल खड़े किए हैं।  गुड्डू पण्डित ने पंचायत का संचालन करने वाले लोगों की नियत और मनसा पर सवाल खड़े करते हुए उन्हें नेताओं की जी-हुजूरी करने वाला बता दिया।
एवीटी  हथीन तथा होडल पुलिस ने संयुक्त रूप से मेहनत करते हुए एक अंतर्राज्यीय गौकशी व डकैती आदि  मामलों में आरोपित युवक को मुठभेड़ के बाद काबू किया है। इसके बारे में डीएसपी नरेंद्र खटाना ने पूरी जानकारी दी।जानें--
पलवल की फिरोजपुर गांव में एक अज्ञात महिला का शव नाले में पड़ा हुआ मिला है जिसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है यह जो अधेड़ उम्र की महिला नाले से निकाली गई है यह कहीं बाहर से लाकर नाले में फेंकी गई हो सकती है। गांव की रहने वाली नहीं है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
पलवल : बस स्टैंड के पास ऑटो खड़ा करके सरे आम सार्वजनिक स्थान पर सड़क पीने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है पुलिस प्रशासन को इस मामले पर संज्ञान लेना चाहिए।
डीजे बजाने पर रोक के खिलाफत के स्वर
  दबी जुबान डीजे वाले बता रहे बेतुका फरमान। 

6 सितंबर 2026 को मिंडकोला गांव में  झिरी मंदिर परिसर में 52 पाल के पंचों द्वारा डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध के निर्णय से चिंताग्रस्त हैं। जिनके अनुसार अधिकांश ने गाड़ी खरीदने और डीजे खड़ा करने के लिए कर्जा किया हुआ है। डीजे नहीं बजा तो किश्तें नहीं भरी जाएंगी। काम-काज चौपट होने से बेरोजगार हुए लोगों के बच्चों की पढ़ाई रुक जाएगी। और 
परिवार का लालन-पालन नहीं हो पाएगा। 
जानें और क्या हैं चिंताए.
आगे का अंतिम कदम क्या होगा।
   DJBanControversy <nis:link nis:type=tag nis:id=djban nis:value=DJBan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=djoperators nis:value=DJOperators nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=djbusiness nis:value=DJBusiness nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=52palpanchayat nis:value=52PalPanchayat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mindkolavillage nis:value=MindkolaVillage nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jhirritemple nis:value=JhirriTemple nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=haryananews nis:value=HaryanaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=palwalnews nis:value=PalwalNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=djoperatorsprotest nis:value=DJOperatorsProtest nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=livelihoodcrisis nis:value=LivelihoodCrisis nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=unemploymentissue nis:value=UnemploymentIssue nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=smallbusinessowners nis:value=SmallBusinessOwners nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=debtburden nis:value=DebtBurden nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=emipayment nis:value=EMIPayment nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=righttolivelihood nis:value=RightToLivelihood nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=educationofchildren nis:value=EducationOfChildren nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=socialjustice nis:value=SocialJustice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=publicconcern nis:value=PublicConcern nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=haryanagovernment nis:value=HaryanaGovernment nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chiefministerharyana nis:value=ChiefMinisterHaryana nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=haryanacm nis:value=HaryanaCM nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=haryanadgp nis:value=HaryanaDGP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=haryanapolice nis:value=HaryanaPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=haryanahomeminister nis:value=HaryanaHomeMinister nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=haryanapanchayat nis:value=HaryanaPanchayat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=palwaladministration nis:value=PalwalAdministration nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=awaazkesari nis:value=AwaazKesari nis:enabled=true nis:link/> 

<nis:link nis:type=tag nis:id=nayabsinghsaini nis:value=NayabSinghSaini nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=haryanacm nis:value=HaryanaCM nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=haryanadgp nis:value=HaryanaDGP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=haryanahomedepartment nis:value=HaryanaHomeDepartment nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=haryanagovernment nis:value=HaryanaGovernment nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=palwaldc nis:value=PalwalDC nis:enabled=true nis:link/>
CMO Haryana Aawaz Kesari Adv Ravinder Dagar Sarpanch Palwal- The Smart City
कुछ अपवाद छोड़कर पंचायती राज व्यवस्था तथा नगर निकाय में कितने भी ईमानदार लोगों को चुनकर सरपंच और चैयरमेन बना दो ।  सभी सरकारी फंडों को दीमक की तरह चाटने लग जाते हैं।
इन संस्थाओं में एस्टीमेट और बिल पास करने वाले जितने भी साईनिंग अधिकारी होते हैं वे सभी निर्धारित कमीशन तो लेते ही हैं। उन बिलों में हिस्सेदारी भी होती है जो धरातल पर कहीं  होते ही नहीं हैं । और लाखों रुपये सरकारी खजाने से फर्जी कार्यों के नाम पर निकाल लिए जाते हैं। अभी बढराम गांव का मामला सामने रख रहा हूं। आगे अन्य पंचायतों तथा नगर परिषद के क्रियाकलापों को सामने लाया जाएगा।
पलवल सीआईए की बड़ी कार्यवाही
जान से मारने की नीयत से गोली चलाने मामले में चंद घंटों में तीन नामजद आरोपी दबोचे, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद।

 पुलिस अधीक्षक पलवल दीप्ति गर्ग आईपीएस के मार्गदर्शन में सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने थाना कैम्प पलवल क्षेत्र के तहत जान से मारने की नीयत से गोली चलाने की वारदात में त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों में ही तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई यामहा मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

पलवल सीआईए प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि थाना कैम्प पलवल क्षेत्र के अंतर्गत दिनांक सत्ताईस सितंबर दो हजार 26  को हरिनगर पुल के पास वसीम नामक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते गोली चलाई गई थीं। पीड़ित के भाई अल्लारखा निवासी सैयदवाड़ा मोहल्ला पलवल द्वारा दी गई शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता तथा शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता के मध्य नजर सीआईए स्टाफ पलवल टीम (जिसमें एएसआई लक्ष्मण सिंह, एएसआई श्रीचंद,एएसआई नेपाल शामिल हैं) ने एसपी महोदया के कुशल निर्देशन में कार्य करते हुए दिनांक 28 सितंबर 2026 को मामले में शामिल दो नामजद आरोपियों - प्रदीप पुत्र बिजेन्द्र और प्रवीन पुत्र बिजेन्द्र निवासी लोहागढ़, थाना कैम्प पलवल को गिरफ्तार किया।
तत्पश्चात, तीसरे नामजद आरोपी अमित उर्फ गुठली पुत्र राजबीर निवासी हरिनगर पलवल को पलवल-नूंह रोड ऐरा ग्रुप के पास से काबू किया गया। भागते समय गिर जाने से अमित के पैर में चोट आई, जिसे तुरंत सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद पुलिस टीम ने अपनी हिरासत में ले लिया।

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई यामहा मोटरसाइकिल पलवल-नूंह रोड स्थित ऐरा ग्रुप के पास से बरामद की गई। वारदात स्थल और बरामदगी से जुड़े साक्ष्यों को विधिवत पुलिस कब्जे में लिया गया है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी प्रवीन और प्रदीप को न्यायिक हिरासत में भेजने हेतु अदालत के समक्ष पेश किया है। वहीं, मुख्य आरोपी अमित उर्फ गुठली को वारदात में प्रयुक्त अवैध हथियार व कारतूस की बरामदगी तथा अन्य सह-आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी हेतु पुलिस रिमांड पर लेने की प्रक्रिया की जा रही है। 

वहीं एसपी पलवल दीप्ति गर्ग ने अपराधियों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि "जिले में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।