पलवल ग्रीवेंस कमेटी की मीटिंग लेने आए राव नरबीर सिंह ने कहा- लोग काम हो जाने के बाद शुक्रिया अदा करने के लिए भी नहीं आते हैं। यह हमारी परिपाटी बन गई है। मासिक ग्रीवेंस कमेटी की मीटिंग की अध्यक्षता करने के लिए हरियाणा सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरवीर सिंह पलवल जिला सचिवालय में आए थे जहां उन्होंने पलवल जिला उपायुक्त डॉक्टर जयेंद्र सिंह छिल्लर जिला पुलिस अधीक्षक तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के के समक्ष परिवादियों के परिवाद सुनें। आज कुल 15 परिवाद रखे जाने थे जिनमें से ग्यारह परिवादों का निवारण हो गया। चार परिवादों को अगली मीटिंग के लिए रखा गया है।
Palwal, Palwal | Sep 10, 2026