एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार
पलवल। सीआईए स्टाफ पलवल ने एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खातों से पैसे निकालने वाले शातिर आरोपी सुखराम उर्फ लड्डु निवासी बढ़राम, थाना चांदहट को फरीदाबाद सेक्टर-12 से गिरफ्तार किया है।
सीआईए प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह के अनुसार, 14 अगस्त 2026 को राम मंडल निवासी बिहार, हाल हथीन मोड़ पलवल, रेलवे रोड स्थित एटीएम से पैसे निकालने गया था। वहां आरोपियों ने धोखे से उसका एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 29 हजार रुपये निकाल लिए।
सीआईए टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी सहायता और मुखबिर की सूचना के आधार पर 9 सितंबर को मुख्य आरोपी को दबोचा। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पलवल और फरीदाबाद के विभिन्न थानों में एटीएम ठगी, चोरी व अवैध हथियार सहित 15 मामले दर्ज हैं।
आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जा रहा है। पुलिस ठगी में इस्तेमाल कार्ड, रकम की बरामदगी और उसके अन्य साथी की भूमिका की जांच कर रही है।एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार
पलवल। सीआईए स्टाफ पलवल ने एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खातों से पैसे निकालने वाले शातिर आरोपी सुखराम उर्फ लड्डु निवासी बढ़राम, थाना चांदहट को फरीदाबाद सेक्टर-12 से गिरफ्तार किया है।
सीआईए प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह के अनुसार, 14 अगस्त 2026 को राम मंडल निवासी बिहार, हाल हथीन मोड़ पलवल, रेलवे रोड स्थित एटीएम से पैसे निकालने गया था। वहां आरोपियों ने धोखे से उसका एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 29 हजार रुपये निकाल लिए।
सीआईए टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी सहायता और मुखबिर की सूचना के आधार पर 9 सितंबर को मुख्य आरोपी को दबोचा। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पलवल और फरीदाबाद के विभिन्न थानों में एटीएम ठगी, चोरी व अवैध हथियार सहित 15 मामले दर्ज हैं।
आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जा रहा है। पुलिस ठगी में इस्तेमाल कार्ड, रकम की बरामदगी और उसके अन्य साथी की भूमिका की जांच कर रही है।
Palwal, Palwal | Sep 10, 2026