बास्तानार: चित्रकोट विधायक विनायक गोयल से मिले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव, निवास पहुंचकर जाना हालचाल
भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेशाध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव ने आज चित्रकोट विधायक विनायक गोयल के निवास पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और कुशलक्षेम जाना। इस दौरान किरण देव ने विनायक गोयल से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य को लेकर चर्चा की। प्रदेशाध्यक्ष के इस आत्मीय मुलाकात और हालचाल जानने पहुंचने पर विनायक गोयल ने आभार जताया।