कोरांव: बैदवार गांव की बेघर गरीब महिलाओं ने एसडीएम से मिलकर आवास की मांग की, एसडीएम ने लेखपालों को दिए निर्देश
कोरांव तहसील क्षेत्र के बैदवार गांव की दो दर्जन से ज्यादा महिलाओं ने शुक्रवार दोपहर उप जिलाधिकारी कोरांव कार्यालय पहुंचकर एसडीएम से मुलाकात की। उन्होंने बारिश से हुए नुकसान और बेघर हुए परिवारों के लिए आवास दिलाने की मांग की। कोरांव तहसील क्षेत्र में पिछले पखवाड़े भर से लगातार बारिश हुई है। इस बारिश के कारण तहसील क्षेत्र के कई गांवों में लोग बेघर हो गए हैं।