जयसिंहनगर: बरही कछार सीधी से पुलिस ने अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार किया, न्यायालय में पेश
जिले के अंतिम छोर में स्थित सीधी थाना क्षेत्र अंतर्गत बरही कछार सीधी से पुलिस ने अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को चौबीस घंटे के भीतर गुरुवार की दोपहर 3 बजे गिरफ्तार किया है।पुलिस ने बताया है कि थाना क्षेत्र की फरियादिया महिला ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया कि उसकी नाबालिक किशोरी को कोई बहला फुसलाकर कहीं ले गया है।जिस पर पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज किया।