जयसिंहनगर: दरौडी गांव से एक महिला हुई लापता, पुलिस ने गुमशुदगी का मामला किया दर्ज
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दरौडी गांव से महिला के लापता होने का मामला मंगलवार की दोपहर 2 बजे प्रकाश में आया है।पुलिस ने जानकरी देते हुए बताया है कि लापता महिला के परिजन कौशल प्रसाद साहू ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया है कि महिला रजनी साहू घर से कहीं बिन बताये चली गई है।जिसकी पता तलाश आस पड़ोस सहित रिश्तेदारों में की गई लेकिन पता नहीं चल रहा है।