जयसिंहनगर: करकी मार्ग में एक्सीडेंट के बाद मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत करकी मार्ग में मोटरसाइकिल चालक द्वारा एक्सीडेंट कर देने का मामला मंगलवार की शाम 5 बजे प्रकाश में आया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है फरयादी रामलखन सिंह कवंर उम्र 52 वर्ष ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया है कि मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी18 एमपी 9657 के चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर उसका एक्सीडेंट कर दिया है।