जयसिंहनगर: टेटका में तालाब में डूबने से युवती की मौत, पुलिस ने किया मर्ग कायम
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत टेटका में बुधवार की दोपहर 12 बजे करीब तालाब में डूबने से युवती की मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने बताया है कि सूचना प्राप्त हुई कि तालाब में एक युवती का शव मिला है। सूचना पर पुलिस ने मौके स्थल पर पहुंचकर शव को तालाब से निकलवा कर शव का पंचनामा तैयार कर शव परीक्षण के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।