जयसिंहनगर: लपरी में फांसी लगाने के दौरान रस्सी टूट गई, युवक की जान बची, डायल 100 पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया
सीधी थाना क्षेत्र अंतर्गत लपरी में बुधवार की दोपहर 1 बजे करीब एक युवक के द्वारा फांसी लगाने के दौरान अचानक रस्सी टूट जाने से युवक की जान बच गई।बताया गया है कि युवक जो कि अपने गांव में ही एक पेड़ में अज्ञात कारणों से फांसी लगा रहा था, उसी दौरान रस्सी टूट गई और उसकी जान बच गई। वहीं हेन्ड्रेड डायल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है।