जयसिंहनगर: चरहेट में जमीनी विवाद में मारपीट, तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
जिले के अंतिम छोर में स्थित सीधी थाना क्षेत्र अंतर्गत चरहेट में जमीनी विवाद में मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने रविवार की शाम 7 बजे करीब जानकारी देते हुए बताया है कि फरयादी महेश नापित निवासी चरहेट ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया है जमीनी विवाद में उसके साथ गजाधर नापित व दो अन्य व्यक्तियों के द्वारा गाली गलौच देकर मारपीट किया गया है।